
भारत के इंटरनेशनल क्रिकेटरों से लेते हैं प्रेरणा-
विजय हजारे ट्रॉफी के 2021 सीजन में उन्होंने 7 मैचों में 737 रन बनाए थे जिसमें उनका औसत 147.40 रहा था। इसके अलावा आईपीएल के पिछले सीजन में उन्होंने 15 मैच खेले और 473 रन बनाए थे। देवदत्त की परफॉर्मेंस ने चयनकर्ताओं के दरवाजे पर दस्तक देनी भी शुरू कर दी होगी।
हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान उन्होंने बताया है की उनको किस खिलाड़ी से प्रेरणा मिलती है। देवदत्त ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे कई ऐसे भारतीय खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हैं जो टीम इंडिया की ओर से खेल चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने गौतम गंभीर का भी नाम लिया है।
राहुल द्रविड़ को आया MIT स्पोर्ट्स एनालिटिक्स कॉन्फ्रेंस में बुलावा, साथ में होंगे ये दिग्गज

गौतम गंभीर को बताया रोल मॉडल-
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक बातचीत में देवदत्त बताते हैं, "मेरे लिए कोई एक व्यक्ति नहीं है जो मुझे प्रेरित करता है। हर व्यक्ति की अपनी अलग कहानी होती है और वह अलग किस्म के दौर से गुजरा होता है और फिर उन्होंने अपने करियर में कुछ हासिल किया होता है। मैं हर उस खिलाड़ी से प्रेरणा लेता हूं जो भारत के लिए खेले हैं क्योंकि यह बिल्कुल भी आसान नहीं है। आपको वहां पहुंचने के लिए बहुत कुछ देना पड़ता है। उन खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत कुछ कुर्बान किया है।" बातचीत को आगे बढ़ाते हुए देवदत्त ने बताया कि वह किस तरह से गौतम गंभीर की वीडियो को देखते थे।

आज भी देखता हूं गंभीर के वीडियो- पडिक्कल
देवदत्त भी गौतम गंभीर की तरह बाएं हाथ की ओपनिंग बल्लेबाज है। ऐसे में वे कहते हैं कि गौतम गंभीर ही उनके रोल मॉडल है। यानी भले ही देवदत्त हर उस खिलाड़ी से प्रेरणा लेते हैं जो भारत के लिए खेला है लेकिन जब बात रोल मॉडल की आती है तो वह गौतम गंभीर की ओर ही देखते हैं। इस बारे में बात करते हुए देवदत्त आगे बताते हैं, "मैं गौतम गंभीर की बैटिंग देखकर ही बड़ा हुआ हूं। मैं अभी भी उनके वीडियो देखता हूं। मैं अभी भी उनकी बल्लेबाजी से प्यार करता हूं और गौतम गंभीर मेरे क्रिकेट रोल मॉडल है।"
रिपोर्टों के अनुसार इस इनफॉर्म बल्लेबाज को फिलहाल क्वारेंटाइन में रखा गया है और वह जैसे ही कोविड-19 टेस्ट में नेगेटिव आएंगे वैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बायो सिक्योर बबल ज्वाइन कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
