आस्ट्रेलिया-इंडिया मैच के लिए पगलाए लोग, बढ़े टिकटों के दाम
सिडनी| 26 मार्च को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जायेगा। दोनों ही देशों के लिए यह मैच काफी अहम है क्योंकि इनमें से जो हारेगा वो विश्वकप से बाहर हो जायेगा। इस मैच को लेकर दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है इसलिए इस मैच के टिकट को खरीदने के लिए लोग बुरी तरह से पगलाए हुए हैं, जिसकी वजह से इस मैच के टिकट बहुत ज्यादा महंगे हो गये हैं।
आपको बता दें कि भारत और आस्ट्रेलिया के रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए 44,000 की क्षमता वाला यह स्टेडियम खचाखच भरा रहेगा। लोग इस मैच के लिेए 1,000 से 1,500 आस्ट्रेलियाई डॉलर में टिकट खरीद रहे हैं।
भारत-आस्ट्रेलिया मैच टिकट के दाम आसमान पर
वैसे इस मैच से जुड़ी एक खास बात भी आप लोग जान लीजिये, टिकट खरीदने वाले ज्यादा से ज्यादा भारतीय क्रिकेट प्रेमी है जिसकी वजह से आस्ट्रेलियाई कैप्टन माइकल क्लार्क की नींदे उड़ी हुईं हैं और उन्होंने इसलिए ट्विटर पर आस्ट्रेलिया के लोगों से मैच देखने की अपील की है। फिलहाल मैच को लेकर दर्शकों का जोश पूरे शबाब पर है देखते हैं 26 मार्च को कौन सी टीम अपने फैन का दिल जीतती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
