पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ सबसे तेज 150 ODI विकेट लेने वाले गेंदबाज बने मिचेल स्टार्क
नई दिल्ली। डेल स्टेन का करियर 'चोटिल' होने के बाद क्रिकेट में ऐसे तेज गेंदबाज बिरले ही बचे थे जो कुछ ही गेंदों में खेल का पासा पलट कर रख दें। ऑस्ट्रेलिया के शानदार तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी कुछ इसी प्रकार की हस्ती हैं। पिछले कुछ समय से चोट और फार्म से जूझ रहे इस तेज गेंदबाज के लिए यह विश्व कप बहुत अहम था और स्ट्राइक गेंदबाज के तौर पर वे ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। विश्व कप शुरू होते ही एक बार फिर से इस बात की पुष्टी हो चुकी है कि स्टॉर्क ऑस्ट्रेलिया को एक बार फिर विश्व कप के नजदीक पहुंचाने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले हैं। स्टार्क एक मैच को कैसे पलटते हैं इसका चश्मदीद ट्रेंट ब्रिज बना है।

ट्रेंट ब्रिज में उड़ गया वेस्टइंडीज का 'टेंट'-
नॉटिंघम में हुए विश्व कप के इस 10वें मैच में स्टॉर्क ने कैरेबियाई बल्लेबाजी की बखिया उधेड़ते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। स्टॉर्क ने इस मैच में 10 ओवर की गेंदबाजी करके कुल 46 रन दिए और 5 विकेट चटका दिए। जब कैरेबियाई बल्लेबाज जीत की ओर तेजी से बढ़ रहे थे तो स्टार्क ने अंतिम ओवरों में उनकी सरपट दौड़ती गाड़ी पर ब्रेक लगाया। और ब्रेक भी ऐसा की कुछ ही ओवरों में मैच पलट गया। एक समय वेस्टइंडीज की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाकर जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन उसका अंतिम स्कोर रहा 9 विकेट के नुकसान पर 273 रन।

टूट गया 21 साल पुराना ODI रिकॉर्ड-
ये अंतिम चारों विकेट स्टार्क के खाते में आए। इसमें आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर और कार्लोस ब्रेथवेट जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं। इन विकेटों के साथ ही स्टार्क ने ODI क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने ये विकेट सबसे कम मैच खेलकर पूरे किए हैं। स्टार्क ने केवल 77 ODI मैचों में ये कारनाम कर दिखाया। ऐसा करके उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज सकलैन मुश्ताक का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मुश्ताक ने 78 मैचों में ये कीर्तिमान हासिल किया था। उन्होंने 16 जनवरी 1998 को भारत के खिलाफ ढाका में यह रिकॉर्ड बनाया था।

कुल्टर-नाइल ने भी जमकर कूटा-
इस लिस्ट में नंबर तीन और चार पर क्रमशः ट्रेंट बोल्ट (81 मैच) और ब्रेट ली (82 मैच) हैं। स्टार्क के अलावा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन कुल्टर नाइल ने भी अतुलनीय योगदान दिया। उन्होंने 60 गेंदों पर 92 रनों क ऐतिहासिक पारी खेली जिसकी बदौलत कंगारूओं ने 288 रन बनाए थे। 8वें नंबर के बल्लेबाज नाथन कुल्टर-नाइल जिन्होंने स्टीव स्मिथ (73), एलेक्स कैरी (45) जैसे बल्लेबाजों के साथ टीम के नैया पार करा दी। मजेदार बात यह है कि इस मैच से पहले नाइल ने ODI क्रिकेट में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा था। अब ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में अपने दोनों मैच जीत लिए हैं। इससे पहले यह टीम अफगानिस्तान को भी मात दे चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा न्यूजीलैंड ही विश्व कप में दूसरी ऐसी टीम है जिसने अपना दूसरा मैच भी लगातार जीता है।
शतरंज के खेल ने बदल दिया चहल का क्रिकेट, पहले ही चाल खेलकर गिरा देते हैं विकेट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
