तो 'चक दे' गर्ल सागरिका को डेट कर रहे हैं जहीर खान?
नई दिल्ली। लंबे अरसे से खामोश बैठे टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान के बारे में एक गर्मा-गर्म खबर आई है कि जनाब इन दिनों एक बॉलीवुड हसीना को डेट कर रहे हैं, दोनों के रिश्तों का खुलासा युवराज सिंह और हैजल कीच की शादी में हुआ, जहां दोनों हाथों में हाथ थामे एक-दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए।
जी हां, सूत्रों के मुताबिक जहीर खान इन दिनों फिल्म 'चक दे इंडिया' गर्ल सागारिका घाटगे को डेट कर रहे हैं, दोनों एक साथ युवी की शादी में पहुंचे थे और शादी के दौरान पूरे टाइम साथ-साथ थे, इस बात का अंदाजा सागारिका घाटगे के इंस्टाग्राम की तस्वीरों से हुआ , जिन्हें देखकर हर कोई सागरिका और जहीर के बीच की क्लोज कमेस्ट्री को आसानी से महसूस कर सकता है।
कहा जा रहा है कि जहीर और सागरिका लंबे वक्त से दोस्त हैं और अब ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो चुकी है। वैसे इससे पहले जहीर खान का नाम जानी मानी मॉडल और अभिनेत्री ईशा शेरवानी के भी साथ जुड़ चुका है लेकिन जहीर ने कभी भी इस रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन इस बार वो चुप नहीं रहेंगे, ऐसा उनके फैंस सोचते हैं, देखते हैं कि उनके फैंस कितने सही साबित होते हैं?
#ZaheerKhan & #SagarikaGhatge with the newly weds #YuvrajSingh & #HazelKeech
A photo posted by *GR8Stars* (@gr8.stars) on
गौरतलब है कि आदित्य चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म 'चक दे इंडिया' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीत चुकी सागरिका खुद एक एथलीट रह चुकी हैं।
Celebrating #yuvihazel @anjiestylediva @zakkhan34 @ritik_bhasin
A photo posted by Sagarika Ghatge (@sagarikaghatge) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
