हार्दिक-राहुल पर बैन हटाने के निर्णय पर बंटे क्रिकेट फैंस, जानिए किसने क्या कहा
नई दिल्ली। टीवी शो 'कॉफी विद करण' में आपत्तिजनक बयान देने के बाद निलंबन झेल रहे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को राहत देते हुए सीओए ने इनके ऊपर से प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों खिलाड़ियों को यह राहत तब तक के लिए मिलेगी जब तक की इनके खिलाफ जारी जांच का फैसला नहीं आ जाता। बोर्ड के संविधान के मुताबिक पांड्या और केएल राहुल के खिलाफ जारी जांच के बाद उनकी सजा का फैसला बोर्ड के लोकपाल को करना है जिसकी नियुक्ति अभी तक नहीं हुई है। ये फैसला फजीहत झेल रहे दोनों खिलाड़ियों के लिए बड़ी संजीवनी लेकर आया है। क्योंकि अब हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड में खेल रही भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। जबकि केएल राहुल को भारत ए टीम में शामिल किया गया है।
|
पांड्या-राहुल पर बंटे क्रिकेट फैंस-
जी हां भारतीय चयनकर्ताओं ने तय किया है कि हार्दिक पांड्या को जल्द से जल्द न्यूजीलैंड में भेजा जाएगा जहां भारतीय टीम पांच मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। फिलहाल इस सीरीज का एक मैच ही हुआ है जिसको भारत ने 8 विकेट से जीता था। पांच मैचों की सीरीज के बाद भारत को तीन टी20 मैच भी कीवीलैंड में खेलने हैं। वहीं राहुल इंग्लैंड लायंस के खिलाफ तिरुवंनतपुरम में होने वाले तीन वनडे के लिए भारत ए टीम का हिस्सा होंगे। इन खिलाड़ियों पर किए गए इस फैसले पर क्रिकेट फैंस आपस में बंट गए हैं। किसी ने इसको अच्छा फैसला कहा है तो किसी ने कहा है कि हमको इन खिलाड़ियों की कोई जरूरत नहीं है।
रणजी ट्रॉफीः 40 साल के वसीम जाफर ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
|
'हार्दिक के बिना भी जीत रही है टीम'
कई फैंस का मानना है कि टीम इंडिया इन दोनों खिलाड़ियों के बिना ही जब हाल-फिलहाल में इतना बढ़िया प्रदर्शन कर रही है तो क्या हार्दिक को टीम में लिए जाने की जरूरत है? बता दें कि यह बात इस संदर्भ में कि गई कि अभी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों के बिना जीत हासिल की थी। इसके साथ ही न्यूजीलैंड दौरे का भी आगाज शानदार हुआ है। नेपियर में भारत ने पहला मैच 8 विकेट से जीता था।
|
'शर्म आनी चाहिए आपको आईसीसी'
वहीं महिला फैंस भी बीसीसीआई के इस फैसले से कुछ निराश नजर आईं हैं। इनमें से कुछ फैंस का मानना है कि ये अविश्वसनीय है एक खिलाड़ी इतने भद्दे लिंगभेदी कमेंट्स करता है और अब भी खेलने की इजाजत पा गया। शर्म आनी चाहिए आपको आईसीसी। वैसे आपको बता दें कि यह मामला बीसीसीआई का है और उसी ने ही यह फैसला लिया है। लेकिन फैन ने यह जवाब हार्दिक आईसीसी के उस ट्वीट पर दिया है जिसमें क्रिकेट की इस सर्वोच्च संस्था ने पांड्या के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को ज्वाइन करेंगे।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होंगे हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल जुड़ेंगे भारत 'ए' टीम के साथ
Hardik Pandya is to join India on their tour of New Zealand.
— ICC (@ICC) January 24, 2019
➡️https://t.co/5MQdubt3w8 pic.twitter.com/gBjcsLKO9E
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
