IPL 2022 Retention List : धोनी, वेंकटेश, मैक्सवेल हुए रिटेन, पोलार्ड को होना पड़ा बाहर : रिपोर्ट
नई दिल्ली। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले रिटेंशन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी, ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा को रिटेन किया गया है। वहीं किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस ने बरकरार नहीं रखा है। सभी फ्रेंचाइजियों को रिटेन किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट आज यानी कि 30 नवंबर को जारी करनी होगी, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, कछ नाम हैं जो तय कर लिए गए हैं। हालांकि सामने आ रहीं रिपोर्टें कितनी सही हैं, इसका पता आज चल जाएगा।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ : महज 22 साल का लड़का पड़ा भारी, भारत को नहीं जीतने दिया टेस्ट मैच

इन टीमों ने रखे सभी चार रिटेंशन कार्ड बरकरार
हर फ्रेंचाइजी को चार खिलाड़ी रिटेन करने को कहा गया है, जिसमें दो देशी और दो विदेशी या फिर तीन देशी और एक विदेशी हो सकता है। कोई भी फ्रेंचाइजी एक खिलाड़ी भी रिटेन कर सकती है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को बनाए रखने के लिए अपने 90 करोड़ रुपए में से अधिकतम 42 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। इस बीच, खबरें सामने आई हैं कि कई फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। जहां चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सभी चार रिटेंशन कार्ड बरकरार रखे हैं, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन के रूप में केवल एक खिलाड़ी को रिटेन किया है।

वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती को केकेआर ने रिटेन किया है
इस बीच, इएसपीएन.क्रिकइंफो द्वारा रिटेंशन की रिपोर्ट की गई सूची तैयार की गई थी। मीडिया हाउस के अनुसार, सीएसके ने धोनी के साथ रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को रिटेन किया है। केकेआर सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती और वेंकटेश अय्यर के साथ गया है जबकि शुभमन गिल और पैट कमिंस को बाहर रखा गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी रिटेंशन सूची की पुष्टि की है। ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्टजे रिटेन होने के लिए तैयार हैं। इसका मतलब है कि श्रेयस अय्यर और शिखर धवन या तो नीलामी में उतरेंगे या दो नई फ्रेंचाइजी में से एक द्वारा चुने जाएंगे। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अब तक दो-दो खिलाड़ियों की पुष्टि की है। मुंबई ने रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया है, वहीं आरसीबी ने विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन किया है। जहां तक राजस्थान रॉयल्स का सवाल है, संजू सैमसन अब तक उनका एकमात्र पक्का रिटेंशन रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, IPL टीमों की रिटेंशन सूची पर एक नजर-
चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली
कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल
दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
