World Cup 2019: वार्नर और स्मिथ पर मंडराया इंग्लिश फैंस के हाथों हूटिंग का खतरा
नई दिल्ली। डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की लंबे बैन के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में शानदार वापसी हो चुकी है। कंगारूओं की सफलता इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर काफी हद तक निर्भर रहने वाली है। डेविड वार्नर तो इससे पहले आईपीएल-12 में टॉप रन स्कोरर भी रह चुके हैं। अब इन दोनों दिग्गजों की नजरें विश्व कप 2019 पर टिकी हुई हैं।

लंबे समय बाद बड़े टूर्नामेंट में दिखेंगे वार्नर-स्मिथ
यह विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाला है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में अपनी कट्टर प्रतिद्वंदता के लिए मशहूर हैं। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस में भी विपक्षी टीम के खिलाड़ियों को निशाने पर लेने की प्रवृत्ति पाई जाती है। ऐसे में जब वार्नर-स्मिर इतना लंबा बैन भुगतकर वापसी कर रहे हैं तो अंदेशा सता रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों को इंग्लिश क्रिकेट फैंस का कोपभाजन ना बनना पड़ जाए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने इस बारें में बात करते हुए बताया है कि उनको उम्मीद है दोनों खिलाड़ियों के साथ बुरा बर्ताव नहीं किया जाएगा।

विश्व कप के बाद एशेज में भी लेना है भाग-
विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड में एशेज जैसी प्रतिष्ठित सीरीज भी खेलनी है। इस पर इंग्लैंड टीम के अहम सदस्य अली ने कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि वो आराम से खेल पाएंगे। मैं चाहता हूं कि वह सीरीज का लुत्फ उठाए। हम सबसे गलतियां हो जाती हैं, इसको निजी तौर पर नहीं लेना चाहिए। हम इंसान हैं और हममे भावनाएं हैं। वो लोग (वार्नर-स्मिथ) शायद बहुत अच्छे इंसान हैं। उम्मीद करता हूं उनके साथ अच्छा बर्ताव किया जाए। मैं चाहता हूं कि क्रिकेट की चर्चा ज्यादा हो।'
विश्व कप 2019 : पाकिस्तान ने बदल डाली 15 सदस्यीय टीम, इस खिलाड़ी की 2 साल बाद हुई एंट्री

खिलाड़ियों को नकारात्मकता से बचाना अहम-
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने भी दोनों खिलाड़ियों को किसी नकारात्मक भावना से बचाने की बात की है। लेंगर ने कहा, 'हम इस बात का खास ख्याल रखने जा रहे हैं कि इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में और मैदान के बाहर कोई नकारात्मक व्यवहार ना हो। इसके बावजूद भी लोग क्या कहते हैं इस पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं हैं। हम इसको रोक तो नहीं सकते लेकिन हम यह जरूर सुनिश्चित करेंगे की ये दोनों खिलाड़ी एक सामान्य क्रिकेटर की तरह आगे बढ़ सकें।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
