हेजल कीच ने युवराज सिंह के संन्यास के बाद कह दी दिल की बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार और 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी विदाई की घोषणा करके सबको स्तब्ध कर दिया। हालांकि विश्व कप टीम में चयन ना होने के बाद यह तय माना जा रहा था कि युवराज इस टूर्नामेंट के बाद अपने क्रिकेट करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। लेकिन यह विदाई इतनी जल्दी होगी इसका गुमान हर किसी को नहीं था।
|
हेजल ने कहा, एक युग का अंत हुआ
अपने दौर में टीम इंडिया के शानदार मैच विनर रहे युवराज सिंह के लिए विदाई पर उनकी पत्नी हेजल कीच ने एक भावुक संदेश सोशल मीडिया पर लिखा है। हेजल लिखती हैं- 'और, इसी के साथ, एक युग की समाप्ति होती है। हसबैंड, मुझे आप पर गर्व है, अब नये अध्याय की शुरुआत है...आपके लिए प्यार।' आपको बता दें कि युवराज और हेजल ने 30 नंवबर 2016 में शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात साल 2011 में हुई थी लेकिन ये साल 2014 था जब दोनों की दोस्ती परवान चढ़ी। बाद में हेजल और युवराज आपस में एक-दूसरे को डेट करने लगे और दोनों को प्यार हो गया।

भावुक रही युवी की विदाई-
आपको बता दें कि युवराज ने जैसे ही संन्यास की घोषणा के लिए "In Conversation with युवराज सिंह" की पोडियम पर कदम रखा उन्होंने कहा "क्रिकेट से अलविदा कहने का यह पल एक मायने में बेहद ही दुखद तो दूसरी तरफ एक सुखद एहसास वाला पल है। मैं शब्दों में शायद इन चीजों को नहीं कह पाऊंगा लेकिन कोशिश करूंगा। 25 साल, 22 गज की पिच और 17 साल के ऑन और ऑफ द फील्ड क्रिकेट के बाद मैं ने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। क्रिकेट ने मुझे जीवन में वो सब कुछ दिया है जिसकी वजह से मैं आज यहां हूँ। इस खेल से मुझे जितना प्यार है

अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है युवराज के लिए
क्रिकेट में अपने जुनून से नए रंग भरने वाले युवराज सिंह आखिर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा हो गए। युवराज ने अपने जिस अंदाज से भारत में क्रिकेट खेलने का अंदाज बदला था उसके विस्तृत स्वरूप की अभिव्यक्ति आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के रूप में हो रही है। इसलिए यह बात सच ही है कि युवराज जैसे क्रिकेटर कभी रिटायर नहीं होते बल्कि वे एक नई भूमिका में अपने जिंदगी की कोई सार्थक कहानी लिख रहे होते हैं। ऐसे में युवराज सक्रिय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर तो हो गए हैं लेकिन अभी भी उनको जीवन में काफी कुछ करना बाकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

जब युवराज की पारी से डिप्रेशन में चले गए थे धोनी