For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली के बाद अब पूर्व सीओए सदस्य ने फारुख इंजीनियर पर निकाली भड़ास, जानें क्या बोली

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय चयनकर्ताओं पर निशाना साध कर विवादों में घिरने वाले भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला चयनकर्ताओं के साथ विवाद नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति है। हाल ही में अपने 22 महीने का कार्यकाल खत्म करने वाली सीओए पर फारुख इंजीनियर ने निशाना साधते हुए कहा थाा कि सीओए का गठन भारतीय क्रिकेट के लिये समय की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं था।

फारुख ने सीओए पर निशाना साधते हुए कहा था कि सीओए ने सिर्फ क्रिकेट में समय कि बर्बादी की है जिसका खर्च करोड़ों में हुआ। अगर उसकी जगह यह पैसे घरेलू स्तर पर क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों की सुविधा में खर्च किये जाते तो क्रिकेट का ज्यादा भला होता।

और पढ़ें: IND vs WI: सिर्फ 1 छक्के से हिटमैन रचेंगे इतिहास, विराट- रोहित में होगा मुकाबला, देखें आंकड़े

फारुख इंजीनियर के इस कटाक्ष के बाद सीओए कि पूर्व सदस्य डायना एडुल्जी खफा हो गई और बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन पर भड़ास निकाली।

एडुल्जी ने फारुख इंजीनियर पर पलटवार करते हुए कहा,' फारुख ने सीओए और मौजूदा चयनकर्ताओं के खिलाफ कई बात कहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि एडुल्जी ने कोई क्रिकेट नहीं खेला है तो मैं उन्हें बता देना चाहती हूं कि देश के लिये नेतृत्व करते हुए मैंने 30 टेस्ट मैच खेले हैं जो कि कम नहीं है।'

और पढ़ें: 1st T20, IND vs WI: टीम इंडिया में शामिल हुई नई फिटनेस ड्रिल, BCCI ने शेयर किया मजेदार वीडियो

इसके जवाब में फारुख ने कहा,' मैंने आपके (एडुल्जी) खिलाफ कोई निजी टिप्पणी नहीं की, मैंने जो भी कहा चयनकर्ताओं के बारे में कहा और आज भी वही कह रहा हूं और उस बयान की वजह भी यही है।'

गौरतलब है कि फारुख इंजीनियर ने कहा था कि सीओए समय की बर्बादी है। सीओए के रहने से कोई फायदा नहीं हुआ है और उल्टा उन पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए जिसका बेहतर इस्तेमाल क्रिकेट में जमीनी स्तर पर बेहतरी के लिए हो सकता था।

और पढ़ें: T-20i: कोहली, रोहित, धोनी की लिस्ट में शामिल होने से केवल 26 रन दूर खड़े राहुल

आपको बता दें कि भारत के लिए 46 टेस्ट खेलने वाले फारुख इंजीनियर ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को प्रतिभाशाली कहा था लेकिन यह भी कहा कि उनकी तकनीक में काफी खामियां थी।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 15:30 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+