For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'इतने बड़े दिल के लोग अब कम हैं'- दिनेश कार्तिक ने कहा, शाहरुख खान के लिए कुछ भी कर सकता हूं

नई दिल्लीः भारत के अनुभवी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने बॉलीवुड कलाकार शाहरुख खान की तारीफ की है। कार्तिक ने शाहरुख खान को काफी दयालु और बड़े दिल का इंसान बताया है। दिनेश कार्तिक शाहरुख खान के साथ 2018 से जुड़े हुए हैं क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से खेलते हैं। शाहरुख खान इस टीम के सह मालिक हैं। कार्तिक कहते हैं कि दुनिया में इस समय शाहरुख खान जैसे बड़े दिल के लोग बहुत ज्यादा नहीं हैं और दुनिया को उनके जैसे इंसानों की जरूरत है।

दिनेश कार्तिक ने बताया शाहरुख के बड़े दिल का किस्सा-

दिनेश कार्तिक ने बताया शाहरुख के बड़े दिल का किस्सा-

कार्तिक ने एक घटना के बारे में बात की जब शाहरुख विकेटकीपर-बल्लेबाज के लिए चेन्नई से दुबई गए। स्पॉटिफाई पर अपलोड किए गए अपने '22 यार्न्स विद गौरव कपूर' पोडकास्ट पर गौरव कपूर से बात करते हुए कार्तिक ने अपनी राय रखी।

उन्होंने कहा, "वह बहुत ही जैनुइन इंसान है। जो भी मेरे व्यक्तिगत जीवन में हुआ, वह चेन्नई से दुबई की उड़ान एक प्राइवेट जेट के जरिए अपने खर्च पर भरकर केवल मेरे लिए आए थे। मुझे नहीं पता बाकी फ्रेंचाइजी ऐसा करती, लेकिन यह मेरे लिए एकदम हैरान करने वाली बात थी क्योंकि मैंने ऐसी उम्मीद नहीं की थी। मैं अपनी पूरी जिंदगी में प्राइवेट जेट में बैठा तक नहीं था। लेकिन जब मैंने देखा कि उन्होंने केवल मेरे लिए ऐसा किया इसने मेरा दिल पूरी तरह से जीत लिया मैं उनके लिए कुछ भी कर सकता हूं क्योंकि वह एक जबरदस्त इंसान है।"

IND vs SL: द्रविड़ और शास्त्री की कोचिंग स्टाइल में क्या है फर्क, शिखर धवन ने दिया जवाब

त्रिनिदाद में शाहरुख के साथ स्ट्रीट फूड भी खाया-

त्रिनिदाद में शाहरुख के साथ स्ट्रीट फूड भी खाया-

कार्तिक ने किंग खान के साथ त्रिनिदाद में स्ट्रीट फूड भी खाया हुआ है जिसके बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "मैंने त्रिनिदाद की गलियों में वडापाव खाया था। शाहरुख खान की त्रिनिदाद में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वहां भी उनको कैप पहनी पड़ी थी।"

शाहरुख खान की वेस्टइंडीज में लोकप्रियता का कारण यह है क्योंकि उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी खरीद रखी है जिसके कप्तान कीरॉन पोलार्ड हैं और यह एक लोकप्रिय फ्रेंचाइजी है क्योंकि इसने पिछले चार में से तीन सीजन में जीत हासिल की है। पिछले साल वे एक भी मैच हारे बिना प्रतियोगिता जीतने में कामयाब रहे थे।

केकेआर के कप्तानी से हटाए गए थे कार्तिक-

केकेआर के कप्तानी से हटाए गए थे कार्तिक-

हाल ही में ऐसा लगा था कि कार्तिक की कद्र अब केकेआर में कम हो गई है क्योंकि उनको पिछले सीजन में बीच से ही कप्तानी से बेदखल कर दिया गया था। ऊपर से उनकी फॉर्म भी अच्छी नहीं रही है। अब इयोन मोर्गन टीम के कप्तान हैं। लेकिन अब कार्तिक की बात से लगता है कि वे शाहरुख खान के लिए कुछ भी हंसकर कर सकते हैं और कप्तानी जैसी छोटी चीज को वे इस रिश्ते में आने नहीं देंगे।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 14:21 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+