For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: द्रविड़ और शास्त्री की कोचिंग स्टाइल में क्या है फर्क, शिखर धवन ने दिया जवाब

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो कोच एक साथ काम कर रहे हैं। कोलंबो में, राहुल द्रविड़ ने भारत की सीमित ओवरों की टीम की कमान संभाली है जो रविवार से श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। जबकि लगभग 9000 किलोमीटर दूर, डरहम में, नियमित मुख्य कोच रवि शास्त्री टेस्ट टीम की निगरानी कर रहे हैं, जो तीन दिवसीय अभ्यास खेल की तैयारी कर रही है।

भारत की ODI और T20I टीम के वर्तमान कप्तान, शिखर धवन ने शास्त्री और द्रविड़ दोनों के अधीन काम किया है। उनसे पूछा गया कि दोनों की कोचिंग शैली कितनी समान या अलग है। जवाब में, भारत के सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें दोनों के तहत तैयारी करने में मजा आया।

धवन दोनों की कोचिंग का अनुभव ले चुके-

धवन दोनों की कोचिंग का अनुभव ले चुके-

धवन ने मैच की पूर्व संध्या पर एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "उनके (द्रविड़ और शास्त्री) दोनों की अपनी क्वालिटी हैं और वे दोनों बहुत पॉजिटिव लोग हैं। मैंने रवि भाई (रवि शास्त्री) के साथ समय बिताया है और प्रेरित करने के उनके तरीके अलग हैं। रवि भाई की एनर्जी थोड़ी मजबूत है, जबकि राहुल भाई (राहुल द्रविड़) बहुत शांत और मजबूत भी हैं, इसलिए हर किसी का अपना तरीका होता है और मुझे उन दोनों के तहत खेलने में मजा आता है।"

Tokyo Olympics: ओलंपिक पर कोरोना का साया गहराया, खेल गांव में दो एथलीट का टेस्ट पॉजिटिव

श्रीलंका में मजबूत स्पिन अटैक के साथ गया है भारत-

श्रीलंका में मजबूत स्पिन अटैक के साथ गया है भारत-

भारत के पास युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ टीम में मजबूत स्पिन खिलाड़ी है। इंग्लैंड के खिलाफ खेल में 2019 विश्व कप के दौरान आखिरी बार एक साथ एकदिवसीय मैच खेलने के बाद, यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत दोनों को साथ शामिल करता है या नहीं। हालांकि, धवन ने संकेत दिया कि एक और स्पिनर लेग स्पिनर राहुल चाहर भी इसमें शामिल हैं।

राहुल चाहर को भी मिल सकता है मौका-

राहुल चाहर को भी मिल सकता है मौका-

उन्होंने कहा, "बेशक, उनकी (कुलदीप और चहल) आपस में अच्छी कमेस्ट्री है। उन्होंने बहुत सारे मैच खेले हैं, वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की है। यहां तक ​​​​कि राहुल भी एक ग्रेट स्पिनर हैं। हमारे पास अच्छी गेंदबाजी करने वाले लड़कों का एक ग्रुप है, वे अपने खेल में शीर्ष पर हैं और आप उन्हें अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखेंगे।'

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 9:47 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+