2nd Test, IND vs BAN: पहले ही दिन बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
नई दिल्ली। कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर हो रहे ऐतिहासिक डे-नाइट मैच का पहला दिन एक बार फिर भारतीय टीम के नाम रहा। मैच में भले ही भारतीय टीम टॉस हारी हो लेकिन उसके बाद से सब कुछ भारतीय टीम के पक्ष में रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पहली पारी में महज 106 रन ही बना सकी। वहीं भारत की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने एक बार फिर हावी होते हुए बांग्लादेश की टीम को पस्त कर दिया। इस दौरान मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि क्रिकेट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
और पढ़ें: वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने IPL में रचा इतिहास, पर अब नहीं किसी को याद

एक मैच में 2 कनकशन खिलाड़ी खिलाने वाला पहला देश बना बांग्लादेश
बांग्लादेश 13 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। दरअसल बांग्लादेश टीम के दो बल्लेबाजों लिटन दास और नईम हसन को चोट के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर वापस जाना पड़ा, जिनके बदले मैदान पर 2 'कनकशन सब्स्टीट्यूट' खिलाड़ी उतरे।
इन ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट' को अंतिम-11 में जगह नहीं मिली थी। बांग्लादेश इस तरह एक टेस्ट मैच में दो ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट' उतारने वाली पहली टीम बन गयी। हालांकि ‘कनकशन सब्स्टीट्यूट' नियम के अंतर्गत आफ स्पिनर मेहदी को गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

लिटन दास के सिर पर लगी चोट, मेंहदी हसन उतरे
बांग्लादेश के इन दोनों खिलाड़ियों को चोटिल कर मैदान से दूर करने वाला कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी थे। अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंद लंच से पहले बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को लगी जिसके बाद फिजियो मैदान में पहुंचा और उसने एक जांच की, हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और अगली ही गेंद पर चौका जड़ा। लिटन ने इशांत शर्मा के अगले ओवर में चौका जड़ा और अपनी पारी में 9 रनों की बढ़ोतरी की।
हालांकि इसके बाद उनकी हालत ठीक नहीं लग रही थी जिसको लेकर उन्होंने अंपायर से असहजता की शिकायत की और मैदान से बाहर चले गये। बांग्लादेश की टीम ने यहां पर लंच ले लिया। लंच के बाद भी जब लिटन मैदान पर उतर सकने में असमर्थ दिखाई दिये तो मेंहदी हसन कनकशन सब्सटीट्यूट के रूप में उतरे। सैफ हसन चोट के चलते पहले ही बाहर हैं। लिटन को स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया है।

नईम हसन भी हुए घायल
वहीं नईम हसन के सिर पर भी मोहम्मद शमी की गेंद लग गई जिनके उपचार के लिये भारतीय फिजियो नितिन पटेल को उतरना पड़ा। हालांकि जब बात नहीं बनी तो बांग्लादेश की टीम ने ताईजुल इस्लाम को कनकशन सब्सटीट्यूट के रूप में उतारा। जहां मेंहदी हसन सिर्फ 8 रन बनाकर इशांत शर्मा का शिकार बने वहीं नईम हसन ने मैदान पर वापसी की और इशांत शर्मा की गेंद पर बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौटे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
