Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: धोनी-जाधव की जोड़ी ने दोहराया 'मेलबर्न का मैजिक', बनाया एक खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में हुए पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 6 विकेट से मात देकर पांच वनडे मैचों की सीरीज का बेहतरीन आगाज किया। गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद भारत की जीत के हीरों रहे महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 141 रनों की अटूट भागेदारी हुई जिसकी बदौलत भारत उस मैच को अंत में आसानी से जीत गया जो एक समय फंसता हुआ दिखाई दे रहा था। इस मैच से पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके जैसा फिनिशर फिलहाल कोई दूसरा नहीं है।

धोनी-जाधव ने मिलकर संभाला मोर्चा-

धोनी-जाधव ने मिलकर संभाला मोर्चा-

इस मैच में कंगारू कप्तान ऐरान फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 236 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। एक समय भारत की हालत मैच में खस्ता थी और 99 रनों के स्कोर पर अंबाती रायडू (13) के रूप में भारत को चौथा झटका लग गया था। यहां से केदार जाधव और धोनी की जोड़ी ने मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने शुरू में टिककर खेलते हुए संयम का परिचय दिया। उसके बाद बीच के ओवरों में जाधव ने ढीली गेंदों पर प्रहार करते हुए रन बटोरने शुरू किए। दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे किए और अंत तक नाबाद रहे। धोनी ने 72 गेंदों पर 59 रन तो जाधव ने 87 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली।

दोनों बनाते हैं मैच जिताऊ साझेदारियां-

दोनों बनाते हैं मैच जिताऊ साझेदारियां-

इस तरह से इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 141 रनों की अटूट साझेदारी हुई। खास बात यह है कि ये पहली बार नहीं है जब धोनी और जाधव की जोड़ी ने मैच में कमाल किया हो। इससे पहले भी ये साझेदारी मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर कंगारूओं के खिलाफ ऐसा कर चुकी है। 18 जनवरी, 2019 को हुए उस मैच में भी भारत टारगेट चेस कर रहा था। तब 231 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी-जाधव ने मिलकर 121 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। भारत वह मैच भी जीतने में कामयाब हुआ था।

INDVSAUS: धोनी ने 71वें अर्धशतक से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया स्पेशल रिकॉर्ड

जीत के नायक बने धोनी और जाधव-

जीत के नायक बने धोनी और जाधव-

बता दें कि 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही थी और उसने 4 रन के स्कोर पर ही शिखर धवन (शून्य) का विकेट खो दिया था। लेकिन उसके बाद रोहित शर्मा (37) और विराट कोहली (44) ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए टीम को ठोस बुनियाद दी। इन दोनों ने 76 रनों की साझेदारी की लेकिन उसके बाद रोहित-कोहली जल्द ही आउट हो गए। बाद में अंबाती रायडू का विकेट भी जल्दी ही गिर गया और 100 रनों के अंदर भारत के 4 विकेट आउट हो गए थे। ऐसे में इस जोड़ी ने धैर्य और आक्रामकता के जबरदस्त संतुलन का मुजायरा पेश करते हुए टीम इंडिया को जीत दिला दी।

Story first published: Saturday, March 2, 2019, 23:22 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+