राशिद खान ने बताए दो गेंदबाजों के नाम जिन्हें करते हैं फाॅलो, एक है भारतीय
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के लिए 'हीरा' साबित हुए राशिद खान की गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाज खाैफ खा जाते हैं। उनकी घूमती गेंदों से पार पाना किसी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनाैती से कम साबित नहीं होता। यह ऑलराउंडर कई टी20 लीग में भी अहम खिलाड़ी साबित हो चुका है। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाज के लिए राशिद सबसे अहम गेंदबाज साबित होते हैं। आखिर राशिद ने गेंदबाजी किसे देखकर घातक बनाई, यह एक सवाल है, लेकिन अब इसका जवाब देते हुए उन्होंने खुद उन दो गेंदबाजों के नाम बताए जिन्हें वह फॉलो करते हैं।

एक है भारतीय
राशिद ने जो नाम बताए उनमें से एक भारतीय का है। राशिद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ट्रिकी गेंदबाज माने जाते हैं। राशिद अपनी इस सफलता पर कहते हैं कि वह दो खिलाड़ियों से प्रेरणा लेते हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। उन्होंने यजुवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन में कहा कि वह अनिल कुंबले और शाहिद अफरीदी का फॉलो करते हैं।

मेरे पास है फास्ट रन अप
इस लेग स्पिनर ने कहा, ''मैं कभी गेंद को ओवर पिच नहीं करता, क्योंकि इन गेंदों पर बल्लेबाजों के लिए चाैका मारना आसान हो जाता है। मैं उन्हें बैक ऑफ लेंथ गेंदें फेंकता हूं। मैं कोशिश करता हूं कि बल्लेबाज बैक फुट पर खेले ताकि वो धुविधा में पड़ जाए।'' राशिद ने आगे कहा, ''मैं विविधता लाता हूं। कभी फुल बॉल नहीं फेंकता। आपको बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकनी होती है। मैं अनिल कुंबले और शाहिद अफरीदी को गेंदबाजी में फॉलो करता हूं। मेरा रन अप फास्ट है और फास्ट पेस पर ही गेंद डालता हूं।''
क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर, अब यहां शुरू होगी T-10 लीग, 29 जुलाई को होगा फाइनल

पंत की तारीफ की
इसके अलावा राशिद ने इस दारा रिषभ पंत की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बहुत ही प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और उन्हें गेंदबाजी करना बहुत कठिन है। उन्होंने कहा, ''उनके पास किताब का हर शॉट है और वह एक ऐसा बल्लेबाज है जिसे गेंदबाजी करना बहुत कठिन है। मुझे याद है कि अंडर -19 ट्राई सीरीज में कोलकाता के एक मैदान पर उन्हें गेंदबाजी करना था। 2017 में कैश-रिच लीग में खेलने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बनने के बाद, राशिद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे अधिक मांग वाले आईपीएल खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
