
पहले टेस्ट मैच में बोल्ट-ग्रैंडहोम ने निभाई थी अहम भूमिका
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच के अंतिम दिन बोल्ट ने सिर्फ एक ओवर ही फेंका था। पहले टेस्ट मैच में जहां डि ग्रैंडहोम ने वॉटलिंग के साथ छठे विकेट के लिये बेहद जरूरी साझेदारी की थी तो गेंदबाजी में भी दोनों पारियों में मिलाकर 3 विकेट झटके थे।
वहीं ट्रेंट बोल्ट कुछ खास नहीं कर पाये थे जिनके हिस्से पूरे मैच में सिर्फ 1 विकेट आया था। न्यूजीलैंड की टीम ने यह टेस्ट मैच पारी और 65 रन के अंतर से जीता था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दिया हेल्थ अपडेट
मंगलवार को हुए एमआरआई स्कैन के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डि ग्रैंडहोम 29 नवंबर से हैमिल्टन में शुरू हो रहे टेस्ट मैच नहीं खेल पायेंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में कहा,'मंगलवार को कराये गए एमआरआई टेस्ट के बाद यह पता चला है कि ट्रेंट बोल्ट की दांई पसली में सूजन है हालांकि हड्डी सुरक्षित है, वहीं मैच में फील्डिंग के दौरान कॉलिन डि ग्रैंडहोम के लोअर एबडोमिनल की मांस पेशी फट गई है।'

डैरिल मिचेल करेंगे डेब्यू, फर्ग्यूसन, एस्टल को वापस बुलाया
इन दोनों खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने हरफनमौला खिलाड़ी डैरिल मिचेल को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, जबकि घरेलू क्रिकेट खेलने के लिये रिलीज किये गये स्पिन गेंदबाज टॉड एसल और लॉकी फर्ग्यूसन को वापस बुला लिया गया है।
अब 7 दिसंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिये इन खिलाड़ियों के रिकवरी पर ध्यान होगा।
हैमिल्टन टेस्ट के लिये चुनी गई न्यूजीलैंड की टीम:
टॉम लैथम, जीत रावल, केन विलियमसन (सी), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, नील वैगनर, टॉम ब्लंडेल, मैट मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, टॉड एस्टल टॉड


Click it and Unblock the Notifications
