Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'विश्व कप टीम की घोषणा से एक दिन पहले डिविलियर्स ने किया था कॉल'

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीकी टीम को विश्व कप में अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। पहले प्रोटियाज को लगातार तीन हार मिली और बाद में एक मैच बारिश में धुल गया। दक्षिण अफ्रीका के विश्व कप अभियान में जितनी चर्चा टीम के प्रदर्शन की हुई उससे कहीं ज्यादा चर्चा पूर्व दिग्गज प्रोटियाज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स की हुई। डिविलियर्स के संन्यास की बातों को फिर से कुरेदा गया। भारत-दक्षिण अफ्रीका के मैच के नतीजे के तुरंत बाद खबर आई कि एबी डिविलियर्स ने विश्व कप शुरू होने से पहले संन्यास तोड़कर वापस राष्ट्रीय टीम में आने की इच्छा जाहिर की थी जिसको दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड और टीम प्रबंधन ने साफ तौर पर नकार दिया था। ये खबर सामने आते ही क्रिकेट फैंस के साथ क्रिकेट जगत भी अपनी-अपनी राय को लेकर दो-फाड़ हो गया था।

डिविलियर्स विश्व कप खेलना चाहते थे लेकिन..

डिविलियर्स विश्व कप खेलना चाहते थे लेकिन..

ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपी खबर के मुताबिक डिविलियर्स ने संन्यास से लौटने का इरादा तब जाहिर किया था जब विश्व कप के लिए प्रोटियाज टीम के चुनने में लगभग 24 घंटे रह गए थे। इस खबर के सामने आने के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट फैंस का मानना है कि अगर आज डिविलियर्स टीम में होते तो दक्षिण अफ्रीकी को विश्व कप में ऐसी दुर्गति नहीं झेलनी पड़ती। गौरतलब है कि अफ्रीकी टीम विश्व कप में अपने तीनों शुरुआती मैच हार चुकी है। अब इस सुलगते हुए मसले पर दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड के नेशनल सेलेक्शन पैनल के संयोजक लिंडा जोंडी ने बात की है। जोंडी ने साफ तौर पर स्वीकार किया है कि हां डिविलियर्स ने संन्यास छोड़कर विश्व कप में अपनी सेवाएं देने का प्रस्ताव दिया था लेकिन यह उन्होंने तब दिया जब दक्षिण अफ्रीका विश्व कप के लिए अपनी टीम का चयन कर चुका था। ऐसे में बोर्ड डिविलियर्स के इस प्रस्ताव पर विचार नहीं कर सकता था।

फाफ डु प्लेसिस ने तोड़ी अपनी चुप्पी-

फाफ डु प्लेसिस ने तोड़ी अपनी चुप्पी-

अब दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। फाफ ने बताया है कि विश्व कप की टीम चुने जाने से ठीक पहले की रात को डिविलियर्स ने उनको कॉल किया था। तब डिविलियर्स ने अपनी खेलने की इच्छा कप्तान से जाहिर की थी। तब फाफ ने इस बारे में फोन पर डिविलियर्स से कहा कि तुमने काफी लेट कर दिया। उसके बावजूद फाफ ने डिविलियर्स को भरोसा दिलाया था कि वह अगली सुबह टीम चयनकर्ताओं और कोच के साथ इस बारे में बात करेंगे। हालांकि फाफ ने यह भी बताया कि टीम को लेकर अंतिम फैसला लगभग किया ही जा चुका है।

'अपनी ओर से पूरी कोशिश की'

'अपनी ओर से पूरी कोशिश की'

लेकिन फिर भी फाफ ने चयनकर्ताओं और कोच के साथ बात की और उन्होंने जो कहा वह फाफ ने इस प्रकार बताया, 'जब मैंने कोच और चयनकर्ताओं से बात की तो वे सब एक बात पर पूरी तरह से सहमत थे कि अब टीम को बदलने के लिए बहुत, बहुत देर हो चुकी है।' इस दौरान फाफ ने यह भी माना कि टीम के लिए यह मामला ज्यादा बड़ा नहीं था क्योंकि सब कुछ पहले से तैयार था और टीम में इसको लेकर केवल स्पष्टता रखी गई थी कि क्या चल रहा है।

वर्ल्ड कप 2019: Google के CEO सुंदर पिचाई की भविष्यवाणी, ये होंगे फाइनलिस्ट

Story first published: Friday, June 14, 2019, 0:21 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+