गौतम गंभीर ने रवि शास्त्री को मारा ताना, कहा- राहुल द्रविड़ शेखी नहीं बघारते
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20आई मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। यह सीरीज भारतीय क्रिकेट लिए खास रही क्योंकि नए कप्तान के रूप में रोहित शर्मा दिखे, तो नए कोच के रूप में राहुल द्रविड़ का पहला काम था। द्रविड़ ने सीरीज जीतने के बाद अपने खिलाड़ियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भले ही सीरीज जीत गए, लेकिन खिलाड़ियों को अपने पैर जमीन पर बनाए रखने की जरूरत है। वहीं अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गाैतम गंभीर के ऐसी बयानबाजी की प्रशंसा करते हुए पूर्व कोच रवि शास्त्री को ताना मार दिया।
यह भी पढ़ें- ये नया खिलाड़ी बना गया नंबर, रोहित शर्मा भी हुए दीवाने, दिए जाएंगे कई माैके

राहुल शेखी नहीं बघारते हैं
द्रविड़ मैच के बाद कभी भी बड़ी बातें नहीं करते, जिससे कि कोई मुद्दा बने। उनकी यही खासियत गंभीर को पसंद आई। गंभीर ने टाइम्स नाउ से बातचीत में दोनों दिग्गजों के बीच का फर्क बताते हुए कहा, "एक बात जो मुझे आश्चर्यजनक लगी, वह यह कि जब टीम अच्छा खेलती है, तो राहुल आमतौर पर इसके बारे में शेखी नहीं बघारते हैं। यह ठीक है अगर दूसरे इसके बारे में बात करते हैं। जब हमने 2011 का विश्व कप जीता था, तो किसी ने यह कहते हुए बयान नहीं दिया कि यह टीम दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, देश की तो बात ही छोड़िए।''

दूसरों को आपकी प्रशंसा करने दें
गंभीर ने कहा कि जीत हो या हार, द्रविड़ के बयान हमेशा संतुलित होते हैं। द्रविड़ ने कहा, "जब आप जीतते हैं, तो दूसरों को इसके बारे में बात करने दें। आप ऑस्ट्रेलिया में जीते, इसमें कोई शक नहीं कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। आप इंग्लैंड में जीते, वहां आपने अच्छा प्रदर्शन किया, इसमें भी कोई शक नहीं। लेकिन दूसरों को आपकी प्रशंसा करने दें। राहुल द्रविड़ के ऐसे बयान आपने नहीं सुने होंगे। भारत चाहे अच्छा खेले या बुरा, द्रविड़ के बयान हमेशा संतुलित रहेंगे। इसके अलावा, यह अन्य खिलाड़ियों को भी प्रभावित करेगा।"

द्रविड़ का मुख्य फोकस सबसे पहले अच्छा इंसान होना है
उन्होंने आगे कहा, "विनम्रता बहुत महत्वपूर्ण है, चाहे आप अच्छा खेलें या बुरा। क्रिकेट हमेशा के लिए नहीं चलेगा। मुझे लगता है कि द्रविड़ का मुख्य फोकस सबसे पहले अच्छा इंसान होना है। राहुल द्रविड़ के साथ एक बात यह है कि वह सफलता हासिल करने पर भी ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे। और शायद सफलता पाने के बाद भी बहुत सारे बड़े बयान उनके द्वारा सुनने को नहीं मिलेंगे। यह एक अहम बात है क्योंकि कभी-कभी युवा खिलाड़ी इस तरह के बयानों से प्रभावित हो सकते हैं जो हम पिछले दो सालों में टीम प्रबंधन से सुनते थे।" बता दें कि पूर्व कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में बयान दिया था कि उनके कार्यकाल में जो भारतीय टीम रही है वो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है जो किसी को भी मात दे सकती है। वहीं राहुल द्रविड़ इस तरह के बयानों से दूर रहे हैं। उन्होंने अंडर-19 खिलाड़ियों के साथ काम करते हुए भी कभी ऐसे बयान नहीं दिए जो खिलाड़ियों को भी अधिक हाैसला दें। अब भारतीय टीम कीवियो ंके खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। पहला टेस्ट 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े में शुरू होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
