
दिए जाएंगे कई माैके
वेंकटेश अय्यर भारत के लिए एक उज्ज्वल संभावना है और उसे भविष्य की सीरीज और मैचों के लिए सेटअप में रखा जाएगा। वेंकटेश को 2021 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20आई सीरीज के लिए चुना गया था। उन्होंने सीरीज के दूसरे और तीसरे मैच में अहम रन भी बनाए साथ ही गेंदबाजी में हाथ आजमाकर एक विकेट भी लिया। रोहित ने कहा, ''योजना यह है कि जितना हो सके वेंकटेश को मिक्स में रखा जाए। साथ ही हमें उसे बल्लेबाजी क्रम में एक भूमिका देने की जरूरत है। उसके लिए निचले क्रम में बल्लेबाजी करना अभी मुश्किल लग लग सकता है, लेकिन हम उसे तैयार करना चाहते हैं और इसलिए हमने उसे शायद पांच, छह या सात पर बल्लेबाजी करने के लिए एक भूमिका दी है ताकि देखें कि क्या वह हमारे लिए काम कर सकता है।"

उनके पास कौशल है
26 साल के वेंकटेश ने नंबर 6 पर आकर 15 गेंदों में 20 रन बनाए और बाद गेंदबाजी करते हुए एडम मिल्ने का विकेट लिया। वह इस साल आईपीएल फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ओपनिंग करते दिखे, जहां उन्होंने 10 पारियों में 370 रन बनाए। रोहित ने वेंकटेश को लेकर आगे कहा, "आज वह जब भी मैदान पर थे, अपनी मानसिकता में स्पष्ट थे और उनका दृष्टिकोण बहुत अच्छा था। आपने उनका गेंदबाजी कौशल भी देखा। वह हमारे लिए बहुत उज्ज्वल संभावना दिखते हैं। उनके पास कौशल है। गेंदबाजी का भी। यह सिर्फ उसे आत्मविश्वास देने के बारे में है, उसे जितना हम कर सकते हैं उतने माैके दे सकते हैं और देख सकते हैं कि वह हमारे लिए क्या कर सकता है। अभी बहुत शुरुआती दिन हैं, उसने केवल तीन मैच खेले हैं और उसे अपनी ताकत दिखाने का पूरा माैका नहीं मिला है। लेकिन आगे बढ़ते हुए, हम निश्चित रूप से उस पर नजर रखेंगे।"

मुश्ताक अली में भी चमके थे
बता दें कि आईपीएल के बाद वेंकटेश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी चमके थे। उन्होंने 5 मैचों में 5 विकेट लिए और साथ में 155 रन बनाए। वेंकटेश ने लगातार चार मुकाबलों में 30 प्लस स्कोर भी बनाया, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया। अब ऐसा माना जा रहा है कि वेंकटेश हार्दिक पांड्या का सही विकल्प साबित हो सकते हैं। हार्दिक अपनी खराब फिटनेस के कारण गेंदबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
