For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: जानें कैसा रहा है MI vs CSK का हेड टू हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा रहा भारी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरुआत होने वाली है और लंबे समय से इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे फैन्स को आखिरकार एक बार फिर से मैदान पर लाइव एक्शन देखने को मिल सकेगा। पिछले करीब 6 महीने से मैदान से दूर रहे भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के जरिये मैदान पर लौट रहे हैं तो वहीं फैन्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अबु धाबी में खेले जाने वाले पहले मैच में 438 दिनों से मैदान से दूर रहे एमएस धोनी की बल्लेबाजी देखने का भी मौका मिलेगा। उल्लेखनीय है कि यूएई की मेजबानी में आयोजित होने वाले आईपीएल 2020 का आगाज लीग की दो सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से होगा।

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं कोहली का बड़ा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस की टीम ने जहां 4 बार खिताब जीतने का काम किया है तो वहीं चेन्नई की टीम अब तक 3 बार इस खिताब को जीत चुकी है। हालांकि आखिरी बार दोनों टीमें जब एक-दूसरे का सामना करने उतरी थी तो वह आईपीएल 2019 का फाइनल मैच था जिसमें सीएसके को करीब हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मैच का एक बार फिर से रोमांच की हदें पार करना तो लगभग तय है।

और पढ़ें: IPL 2020: ब्रेट ली ने बताया क्यों चेन्नई सुपर किंग्स है UAE में जीत की सबसे बड़ी दावेदार

जानें कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

जानें कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है लेकिन जब बात मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्रदर्शन की हो तो सीएसके की नांव थोड़ी डामाडोल नजर आती है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच खेले गये हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई के मुकाबले मुंबई के आकंड़े ज्यादा बेहतर दिखाई देते हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक 30 बार आईपीएल में टी20 मुकाबले खेले गये हैं और इस दौरान जहां सीएसके की टीम सिर्फ 12 बार जीत हासिल कर सकी है तो वहीं मुंबई की टीम ने 18 बार मैच जीता है।

फाइनल मैच में बराबरी का रहा है स्कोर

फाइनल मैच में बराबरी का रहा है स्कोर

वहीं आईपीएल के इतिहास में फाइनल में पहुंचने और उसे जीतने के मामले में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी पर रहा है। दोनों टीमों ने अब तक 2 बार फाइनल मुकाबले में एक दूसरे का सामना किया है, जिसमें से एक बार चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विजयी बनी तो दूसरी बार मुंबई की टीम ने बाजी मारी।

साल 2010 में पहली बार आईपीएल के फाइनल में दोनों टीमें एक दूसरे से मुखातिब हुई जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 22 रनों से हराकर अपना पहला खिताब जीता। वहीं पिछले साल खेले गये फाइनल मुकाबले को कौन भूल सकता है जिसमें चेन्नई की टीम को लसिथ मलिंगा की गेंदबाजी के चलते 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था और मुंबई इंडियंस की टीम ने अपना चौथा खिताब जीता था।

यूएई में चेन्नई ने चटाई है मुंबई को धूल

यूएई में चेन्नई ने चटाई है मुंबई को धूल

गौरतलब है कि यूएई की मेजबानी में दूसरी बार आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 2014 में जब आईपीएल का आयोजन यूएई में हुआ था तब यह दोनों टीमें एक बार एक दूसरे से भिड़ी थी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उस मैच में मुंबई को धूल चटाते हुए आसानी से 6 विकेट की जीत हासिल की थी।

आपको बता दें कि भले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीतने का कारनामा किया हो लेकिन सीएसके की टीम ने उनकी तुलना में 2 सीजन कम भी खेले हैं। मैच फिक्सिंग के आरोप में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रैंचाइजी को साल 2016 और 2017 में बैन कर दिया गया था।

Story first published: Saturday, September 19, 2020, 3:02 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+