सचिन ने कोहली को ऐसा क्या कहा कि वो बन गए 'विराट'?

मुंबई। पिछले दो सालों में जिस तरह से क्रिकेट के मैदान में कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है, क्रिकेट के तीनों फार्मेट में सुपर हिट विराट कोहली आखिर ऐसा क्या कर रहे हैं जिसके कारण वो दिनों-दिनों निखरते जा रहे हैं, इस बारे में हर कोई जानने को बेताब था और शायद ये बात कोहली भी बखूबी जानते थे।

तभी तो मुंबई टेस्ट जीतने के बाद कोहली ने प्रेसवार्ता में इस सवाल का जवाब बिना पूछे ही दे दिया। कोहली ने कहा कि दो साल पहले मैंने महान प्लेयर सचिन की एक सलाह मानी थी, जिसके चलते मैं आज यहां तक पहुंच पाया हूं। वो सचिन पा जी की बेस्ट एडवाइस थी।

विराट ने कहा कि और वो बेस्ट एडवाइस यह थी कि तुम्हारे बारे में जो कुछ छप रहा है, या जो कुछ कहा जा रहा है, उसे मत पढ़ो, उस पर ध्यान मत दो, तुम्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए, तुम्हें सिर्फ और सिर्फ खेल पर फोकस करना है और सिवाय खेल के और कुछ नहीं सोचना है और मैंने ठीक वैसा ही किया।

कोहली ने बताया कि कप्तान बनने के बाद मैंने अपने बारे में हो रही चर्चाओं पर ध्यान नहीं दिया। मेरे पास उन्हें पढ़ने या उन्हें सुनने का वक्त ही नहीं था , साल 2014 में मैंने काफी खराब खेला था, जिसके बारे में मैंने ग्रेटेस्ट बैट्समैन (सचिन) से बात की थी।

जिस पर उन्होंने कहा था कि तुम इसलिए बेकार खेल रहे हो क्योंकि लोग तुम्हारी फार्म को लेकर बातें कर रहे हैं और तुम उन पर ध्यान दे रहे हो, इसलिए चर्चाओं पर ध्यान ना दो और मैंने ठीक वैसा ही किया और नतीजा आपके सामने है। इसलिए सचिन पा जी केवल बढ़िया खिलाड़ी ही नहीं बल्कि बेस्ट एडवाइजर हैं।

गौरतलब है कि मुंबई टेस्ट मैच में कप्तान कोहली ने तीसरी बार तिहरा शतक जड़ा है, इसी के साथ ही उन्होंने 4000 रन भी पूरे किए हैं और इसी कारण वो मैन ऑफ द मैच चुने गए।

Story first published: Tuesday, December 13, 2016, 11:38 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+