नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की दिलकश अदाकारा दीपिका पादुकोण की फैनलिस्ट बढ़ती ही जा रही है। बॉलीवुड की 'मस्तानी' के मुरीद इन दिनों 'चैंपियन सांग' से हर किसी के दिल में राज करने वाले ड्वेन ब्रावो हो गये हैं।
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिये गये इंटरव्यू में वेस्टइंडीज के इस सुपरस्टार क्रिकेटर ने कहा कि वो दीपिका के बहुत बड़े फैन हैं और वो उन्हें बहुत सुंदर लगती है इसलिए अगर उन्हें मौका मिले तो वो उनके साथ किसी फिल्म में रोमांस करना चाहते हैं।
हालांकि ब्रावो ने कहा कि ये उनकी दिली ख्वाहिश है जो कि शायद ही कभी पूरी हो लेकिन अगर उन्हें मौका मिला तो वो इसके लिए जी-जान लगा देंगे। ब्रावो ने कहा कि वो हाल ही में युवराज सिंह के फैशन शो में दीपिका से मिले थे लेकिन उस वक्त उनसे बात नहीं हो पायी थी, बस दूर से हाय-हैलो हुुई थी। वो सच में काफी हॉट हैं, उन्हें तो मैं देखकर बस देखता ही रह गया है। मैं तो उनके लिए रोमांटिक ट्रैक भी गाना चाहता हूं।
गौरतलब है कि ब्रावो बहुत जल्द हिंदी फिल्म में बतौर प्लैबैक सिंगर एंट्री करने जा रहे हैं इसलिए क्या पता एक दिन उनकी ये ख्वाहिश भी पूरी हो जाये। वैसे इस तरह की हसरत ब्रावो के साथी और विस्फोटक क्रिकेटर क्रिस गेल ने भी रखी हुई है। उन्होंने दीपिका के लिए क्या कहा था जानने के लिए क्लिक कीजिये.आखिर क्यों क्रिस गेल चाहते हैं दीपिका संग सेल्फी लेना?