विराट कोहली का मुरीद हुआ बॉलीवुड, सानिया मिर्जा ने कहा- हमारे पास कितना अच्छा कप्तान
नई दिल्ली। इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स में विराट कोहली पर सबसे ज्यादा नजरें थीं। बॉलीवुड की तमाम नामचीन हस्तियों ने कोहली की जमकर सराहना की और स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए उनके कार्यों की जमकर तारीफ की। सुपरस्टार आमिर खान ने देश में युवा खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली की सराहना की है।

कोहली अनुष्का पर टिकी थीं सभी की निगाहें
बता दें कि शनिवार रात मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ, जिसमें बॉलीवुड और खेलजगत की सभी नामचीन हस्तियों ने शिरकत थी। खेल के हर क्षेत्र की मशहूर हस्तियां इस कार्यक्रम में मौजूद थीं लेकिन इस पूरी महफिल में सबक निगाहें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर थीं। दरअसल ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि उनकी लेडी लव अनुष्का शर्मा रेड कलर का पेंटसूट पहने उनके साथ काफी हॉट लग रहीं थीं।

आमिर खान ने भी पढ़े कोहली की तारीफ में कसीदे
विराट कोहली फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवार्ड्स के पहले सीजन के दौरान आमिर ने कहा, "मैं समझता हूं कि विराट कोहली देश में युवा खिलाड़ियों को समर्थन देने की पूरी कोशिश कर रहे है जोकि एक शानदार विचार है।"

सानिया मिर्जा ने जमकर की विराट की तारीफ
बता दें कि आमिर खान के अलावा फराह खान, सानिया मिर्जा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और खेल जगत के अन्य सितारे भी इस समारोह में शामिल हुए। भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा, "विराट के एक बेहतरीन काम कर रहे है। हम सब जानते है कि वह कितने अच्छे बल्लेबाज है और हमारे पास कितना अच्छा कप्तान है। लेकिन वह बहुत अच्छे है, एक खिलाड़ी के रूप में वह खेलों में बदलाव लाना चाह रहे है और देश में अन्य खेलों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे है।"

भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित करना है मकसद
मालूम हो कि टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और संजीव गोयंका ने सिंतबर में मिलकर नई दिल्ली में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की थी जिससे भारतीय खिलाड़ियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित कर सकें।
इसे भी पढ़ेंः- Indian Sports Awards: रेड कार्पेट पर छाई विराट-अनुष्का की जोड़ी, दिखा दोनों का ग्लैमरस लुक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications