INDvsWI: वनडे-टी 20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को झटका, ये तीन दिग्गज टीम से हुए बाहर!
नई दिल्ली। मेजबान देश भारत इन दिनों मेहमान वेस्टइंडीज के साथ मुकाबले खेल रही है, दो टेस्ट मैच के पहले मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों की करारी शिकस्त दी थी। वहीं टेस्ट सीरीज के बाद अभी टीम इंडिया को 5 वनडे और तीन टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। वहीं, इससे पहले वेस्टइंडीज टीम को एक और झटका लगा है। दरअसल टी-20 क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण के भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज टीम में नहीं खेलने की संभावना है। क्योंकि भारतीय वीजा हासिल करने के लिए तैयार की गई बोर्ड की 25 खिलाड़ियों की सूची में उनके नाम नदारद हैं। बता दें कि क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने कहा, 'क्रिकेट परिचालन विभाग के जरिए चयनकर्ताओं ने भारत के लिए वीजा हासिल करने के मद्देनजर 25 खिलाड़ियों को चुना है।
ये भी पढ़ें-तूफानी शतक के साथ क्रिस गेल ने लिया संन्यास! आखिरी मुकाबले में जड़े इतने छक्के
बता दें कि अभी हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि ग्रेव ने कहा, ''सुपर 50 से पहले वन-डे टीम के लिए लंबी सूची चुनने का कारण यही है कि खिलाड़ी 10 अक्टूबर को भारत के लिए रवाना होंगे और 12 अक्टूबर तक पहुंचेंगे। ऐसे में इन हरफनमौला खिलड़ियों की अनुपस्थिति में निश्चित रूप से वेस्टइंडीज की टीम खासा कमजोर होगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने भी आगामी विश्वकप को ध्यान में रखते हुए टीम में चंद्रपाल हेमराज, हरफनमौला फेबियन एलेन और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को मौका दिया जा सकता है। बता दें कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच अगला टेस्ट मुकाबला 12 अक्टूबर से खेला जाएगा।
Story first published: Monday, October 8, 2018, 13:40 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
