For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ड्वेन ब्रावो ने बताया सबसे ज्यादा गुस्सा करने वाले भारतीय क्रिकेटर का नाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मजाक करने के मूड में हमेशा बने रहते हैं। साथी खिलाड़ी की बातों-बातों में टांग खिंचना युजवेंद्र चहल और रोहित शर्मा की आदत है। लेकिन विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने उस भारतीय का नाम बताया जो सबसे ज्यादा गुस्सा करता है। ब्रावो ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स(सीएसके) से जुड़े कई किस्से शेयर किए। इस दाैरान उन्होंने बताया कि अंबाती रायडू सबसे गुस्सैल खिलाड़ी हैं।

कही ये बात

कही ये बात

उन्होंने कहा कि रायडू उनके फेवरेट खिलाड़ियों में से एक हैं। ब्रावो ने कहा, ''मैं उनके साथ मुंबई इंडियंस के लिए भी खेला। हालांकि, वहां हम बहुत ज्यादा साथ नहीं खेले। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं हुआ। वह भारत के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं।'' उन्होंने आगे कहा, ''रायडू बहुत गुस्से वाले हैं। मैं उनके साथ मजाक करता रहता हूं और चिढ़ाता हूं। मैं उनसे यह भी कहता था कि मुझे समझ नहीं आता कि सीएसके ने तुम्हें क्यों खरीदा है।''

युवराज के आउट होते ही लगा कि हम मैच हार गए, मोहम्मद कैफ ने किया खुलासा

गलत साबित करने की कोशिश करते हैं रायडू

गलत साबित करने की कोशिश करते हैं रायडू

ब्रावो ने आगे कहा, ''वह हर बार मुझे गलत साबित करने की कोशिश करते हैं और वह ऐसा करते भी हैं। आप चेन्नई सुपर किंग्स के पहले सीजन को देखिए, हम एक-दूसरे के पास बैठे थे। जब भी मैं उनके पास बैठता हूं तो मेरे भीतर नेगेटिव विचार आने लगते हैं। वह मुझे गलत साबित करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। मैं उनकी सफलता से हर बार खुश होता हूं। मेरे लिए वह बहुत खास हैं। यदि आप उन्हें जानते हैं तो आप उनसे प्रेम करेंगे और यदि नहीं जानते तो आपके मन में गलत विचार आएंगे। वह सही अर्थों में टीम मैन है। क्रिकेट को लेकर वह बहुत जुनूनी हैं।''

मुंबई-चेन्नई के लिए खेले एकसाथ

मुंबई-चेन्नई के लिए खेले एकसाथ

बता दें कि अंबाती रायडू और ड्वेन ब्रावो ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते समय ड्रेसिंग रूम शेयर किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी वे साथ हैं। रायडू 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार रहे थे। उस समय उन्होंने ओपनिंग की थी और यह दिखाया था कि वह नई भूमिका के लिए तैयार हैं।

युवराज सिंह बोले- इस दिग्गज से मत करो ऋषभ पंत और शुभमन जैसे बच्चों की तुलना

Story first published: Tuesday, April 21, 2020, 15:58 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+