For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज के आउट होते ही लगा कि हम मैच हार गए, मोहम्मद कैफ ने किया खुलासा

नई दिल्ली। लाॅकडाउन के समय सभी क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए कुछ ऐसे किस्से शेयर कर रहे हैं जिनसे फैंस अभी तक अनजान थे। भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2002 में लॉर्डस मैदान पर नेटवेस्ट ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस मुकाबले के हीरो रहे थे मोहम्मद कैफ जो नाबाद 97 रन बनाकर वापस लाैटे थे। लेकिन कैफ को युवराज सिंह का भी सहयोग मिला। लेकिन जब युवराज आउट हुए तो कैफ को लगा कि हम मैच हार गए। इस ऐतिहासिक मैच के बारे में कैफ ने युवी के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव होते हुए जिक्र किया।

कैफ ने कहा कि युवराज(69) के आउट होने के बाद उन्हें लगा था कि भारत मैच हार गया। उन्होंने कहा, "जब आप आउट हो गए थे, तब मुझे लगा कि मैच गया। मुझे नहीं लग रहा था कि हम मैच जीतेंगे। मैं सेट था और आप वहां थे तो मुझे लगा था कि अगर हम आखिर तक खेलेंगे दो मैच जीत जाएंगे, लेकिन आप आउट हो गए और टीम ने जीत की उम्मीद खो दी। साथ ही मेरा दिल टूट गया था।" बता दें कि युवराज और कैफ ने इस मैच में मुश्किल समय में छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की थी। यह साझेदारी उस समय आई थी जब भारत ने अपने पांच विकेट 146 रनों पर ही खो दिए थे। भारत ने इस मैच में 326 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज दो विकेट से दर्ज की थी।

युवी और कैफ के बीच और भी मजेदार बातें हुई। इसमें कैफ ने यह भी बताया कि कैसे कमेंट्री करने से उन्हें कोचिंग में काफी मदद मिल रही है। इसके अलावा भारतीय टीम में फील्डिंग में रेवोल्यूशन लाने का श्रेय काफी हद तक युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ को ही जाता है।

Story first published: Wednesday, April 22, 2020, 16:01 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+