ड्वेन ब्रावो ने बताया कौन सा खिलाड़ी है T20 क्रिकेट का ब्रायन लारा
नई दिल्ली। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फिर से अपने देश के लिये मैदान पर वापस लौटे वेस्टइंडीज के दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने बताया कि आखिरकार टी20 क्रिकेट में ऐसा कौन सा खिलाड़ी जिसे इस प्रारूप का ब्रायन लारा कहा जा सकता है। मैदान पर अपने अनोखे अंदाज के लिये फैन्स के बीच मशहूर यह कैरिबियाई खिलाड़ी इन दिनों विश्व कप की टीम में वापसी करने के लिये मेहनत कर रहा है। इस दौरान जब उनसे यह सवाल किया गया कि उनके हिसाब से कौन सा ऐसा खिलाड़ी है जिसे टी20 प्रारूप में ब्रायन लारा कहा जा सकता है तो इस कैरिबियाई खिलाड़ी ने अपने हमवतन खिलाड़ी आंद्रे रसेल का नाम लिया।
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने बताया क्रिकेट में कौन सी पारी है ऑल टाइम ग्रेट
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाला यह बल्लेबाज टी20 में अपने विस्फोटक अंदाज के लिये जाना जाता है। इस प्रारूप में उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी गेंदबाजी रसेल को इस प्रारूप का मोस्ट वैल्यूड प्लेयर बनाती है।
और पढ़ें: Coronavirus: पीड़ितों की मदद के लिये BCCI ने दिये 52 करोड़, लोगों से सुरक्षित रहने की अपील

टी20 के ब्रायन लारा हैं आंद्रे रसेल
वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो ने आंद्रे रसेल की तारीफ करते हुए कहा कि आंद्रे रसेल हमारे लिये टी-20 के ब्रायन लारा हैं। ब्रावो का मानना है कि क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में आंद्र रसेल का प्रभाव बिल्कुल वैसा है जैसा कि अपने जमाने में ब्रायन लारा का अपनी टीम पर था और क्रिस गेल का क्रिकेट पर। आंद्र रसेल दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक हैं।

नहीं खलती क्रिस गेल की कमी
ड्वेन ब्रावो ने रेडियो स्टेशन 1955 एफएम से बात करते हुए कहा कि जब रसेल टीम में होते हैं तो टीम को क्रिस गेल की कमी नहीं खलने देते। वह मैच में उन्हीं की तरह अपना प्रभाव बना कर रखते हैं।
उन्होंने कहा, 'यह वैसे ही है जैसे क्रिस गेल अपने दौर में थे। हम खुश हैं कि वह हमारी टीम में हैं। हमें इंटरनेशल क्रिकेट में उनके खिलाफ गेंदबाजी नहीं करनी पड़ेगी। आंद्रे रसेल अब हमारे क्रिस गेल हैं। वह टी20 में हमारे ब्रायन लारा हैं। वह सुपरस्टार हैं।'

श्रीलंका के खिलाफ रसेल ने ठोंके थे 6 छक्के
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में आंद्रे रसेल ने पल्लेकल में खेले गये मैच में अपना प्रभाव छोड़ाथा और 14 गेंदों में 6 छक्के लगाकर वेस्टइंडीज की टीम को 7 विकेट से जिताया। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवर में छह विकेट पर 155 रन पर रोक दिया। इसके बाद ब्रेंडन किंग ने 21 गेंदों पर 42 और आंद्रे रसेल ने 14 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आंद्रे रसेल कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने की तैयारी कर रहे थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते फिलहाल यह लीग 15 अप्रैल तक के लिये स्थगित कर दी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
