For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गौतम गंभीर ने दिल्ली के खिलाड़ियों को दिया तोहफा, जल्द शुरू की जायेगी बड़ी टी20 लीग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने दिल्ली के खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा देते हुए एक नई टी20 लीग के आयोजन का ऐलान किया है जिसका नाम ईस्ट दिल्ली क्रिकेट लीग होगा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की सूचना दी। इस दौरान उन्होंने हाल ही में बने यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स की कुछ तस्वीरें भी शेयर की जिसमें इस बड़ी टी20 लीग के आयोजन की बात कही गई है।

इन तस्वीरों मे यमुना स्पोर्टस कॉम्पलैक्स के इंफ्रास्ट्रक्टर और स्टेडियम की शानदार सुविधाओं को हाइलाइट किया गया है। इनमें से एख तस्वीर में गंभीर खुद पोडियम पर खड़े होकर स्पीच देते नजर आ रहे हैं। क्रिकेट मैच के लिये आदर्श नजर आने वाले इस स्टेडियम की तस्वीरें कुछ ही समय पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। जहां पर कुछ लोगों ने गंभीर की कड़ी मेहनत की तारीफ की तो बहुत सारे लोग कॉम्पलेक्स की खूबियों को देखकर हैरान रह गये।

और पढ़ें: मैनचेस्टर टेस्ट हुआ कैंसिल तो लंकाशायर क्रिकेट क्लब को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानें कितने पैसे डूबे

गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि मैंने वादा किया था कर के दिखाया, विश्व स्तर का स्टेडियम यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स बनकर तैयार है और जल्द ही ईस्ट दिल्ली क्रिकेट लीग का आयोजन किया जायेगा। गंभीर ने अपने इस ट्वीट में #DelhiNeedsHonesty के टैग का इस्तेमाल किया है।

दुनिया के सबसे शानदार बायें हाथ के सलामी बल्लेबाजों में शुमार गौतम गंभीर ने अपने करियर के दौरान कई सारी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने भारत के लिये दो विश्वकप जिताये हैं और दोनों ही विश्वकप के फाइनल मैच में अहम पारी खेलकर जीत सुनिश्चित की है। साल 2018 में गंभीर के सभी प्रारूप से संन्यास लेने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि वो मैदान पर दोबारा लौट सकते हैं, हालांकि गंभीर ने मैदान पर बतौर क्रिकेटर वापसी करने के बजाय दिल्ली से बेहतर खिलाड़ी और उनकी सुविधाओं पर काम करने का फैसला किया।

और पढ़ें: IND vs ENG: तो ECB की बड़ी गलती के चलते कैंसिल हुआ मैनचेस्टर टेस्ट, सामने आया बड़ा कारण

गौरतलब है कि गौतम गंभीर की ओर से घोषित किये गये इस नये टूर्नामेंट में फैन्स को बल्ले और गेंद का शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि इस टूर्नामेंट के शेड्यूल और तारीखों को लेकर फैसला लिया जाना बाकी है। माना जा रहा है कि कोरोना महामारी के बाद से घरेलू स्तर पर कोई बड़ा टूर्नामेंट न खेल पाने की वजह से मुश्किलों का सामना कर रहे घरेलू क्रिकेटर्स के लिये यह लीग बड़ा मौका साबित हो सकती है।

आपको बता दें कि घरेलू स्तर पर इस साल जनवरी के बाद से कोई भी घरेलू स्तर का खेल नहीं हो सका है। हालांकि अब तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुए कोरोना वायरस की मौजूदगी में गौतम गंभीर के लिये इस ट्रॉफी का आयोजन करा पाना आसान काम नहीं होगा।

Story first published: Friday, September 10, 2021, 23:07 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+