For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस के बीच ECB की मांग, चाहता है ICC दे इस नियम को मंजूरी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है, हालांकि इस बीच क्रिकेट के सबसे बड़ी अंतर्राष्ट्रीय संस्था ICC खेल को दोबारा शुरु करने की तैयारियों में जुटी है और इसी को लेकर कई तरह के नये नियमों पर विचार किया जा रहा है। इस बीच इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी जुलाई में दौरे पर आने वाली वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमों के साथ टेस्ट सीरीज के लिये एक नियम के बदलाव की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमें टेस्ट सीरीज के लिये इंग्लैंड का दौरा करने वाली हैं, ऐेसे में कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए ईसीबी चाहता है कि अगर मैच के दौरान किसी खिलाड़ी में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जाता है तो उसके स्थान पर दूसरे खिलाड़ी (सब्स्टीट्यूट) को मैदान में उतरने की मंजूरी मिले।

और पढ़ें: Viral Video: जब शोएब अख्तर ने शाहिद अफरीदी को किया ट्रोल, बताया- जल्दी आउट होने वाला

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी कोरोना वायरस के चलते खेल में होने वाले बदलावों को लेकर आईसीसी से बातचीत कर रहा है।

ईसीबी के निदेशक स्टीव एलवॉर्थी ने कहा, 'कोविड-19 से संक्रमित खिलाड़ी के बदलाव के बारे में आईसीसी अभी विचार कर रहा है। उस पर अब भी सहमति की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि जुलाई में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले यह अच्छी तरह से लागू होगा।'

गौरतलब है कि अगर आईसीसी इस नियम को मंजूरी दे देता है तो यह बदलाव सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में लागू होगा। आपको बता दें कि मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में कन्कशन सबस्टीट्यूट को दिये जाने का प्रावधान है, जबकि अगर कोई खिलाड़ी चोटिल या बीमार हो जाता है तो उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी फील्डिंग कर सकता है लेकिन बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं।

और पढ़ें: सुरेश रैना ने बताया धोनी नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों के साथ क्वारेंटाइन होना करेंगे पसंद

फिलहाल ईसीबी ने घरेलू सत्र को एक अगस्त तक स्थगित कर दिया है लेकिन वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में कराने की योजना बना रहा है।

Story first published: Sunday, May 31, 2020, 15:07 [IST]
Other articles published on May 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+