Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सुरेश रैना ने बताया धोनी नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों के साथ क्वारेंटाइन होना करेंगे पसंद

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच ज्यादातर देश लॉकडाउन में समय बिता रहे हैं। भारत में भी पिछले 2 महीने से लॉकडाउन जारी है और अभी मौजूदा हालात को देखते हुए इसके और बढ़ने के आसार हैं। वहीं खिलाड़ी भी इस दौरान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और अपने फैन्स के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ी कभी फैन्स के सवालों का जवाब देते नजर आते हैं तो कभी लाइव सेशन के जरिये इंटरव्यू करते नजर आ रहे हैं। इस सेशन के दौरान खिलाड़ी भी फैन्स के सवालों का जवाब देते नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक लाइव सेशन के दौरान सुरेश रैना से ज्यादातर फैन्स ने उनसे पूछा कि वो क्वारंटाइन में किसे पार्टनर बनाना पसंद करते हैं।

इस सवाल के जवाब में सुरेश रैना ने चौंकाते हुए धोनी का नाम नहीं लिया और बताया कि वह किस भारतीय खिलाड़ी और किस विदेशी खिलाड़ी को अपना क्वारेंटाइन पार्टनर बनाना पसंद करेंगे।

और पढे़ं: कोरोना वायरस को लेकर हरभजन ने चीन को लताड़ा, कहा- शुरु से ही रच रहे थे साजिश

एंकर रूफा रमानी से बात करते हुए सुरेश रैना ने कहा,' वह भारतीय खिलाड़ी के रूप में हरफनमौला प्लेयर रविंद्र जडेजा के साथ क्वारेंटाइन पार्टनर बनाना पसंद करेंगे। जबकि विदेशी खिलाड़ी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह ड्वेन ब्रावो को अपना क्वारेंटाइन पार्टनर पसंद करेंगे।'

इन्हीं खिलाड़ियों को चुनने का कारण बतात हुए रैना ने आगे कहा कि कि रविंद्र जडेजा के साथ क्वारेंटाइन पार्टनर बनने का फायदा है कि वह उनके फार्महाउस पर घोड़ों के साथ वक्त बिता सकेंगे। इसका वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

और पढ़ें: 'सुर्खियों में आने के लिए कुछ भी लिख देते हैं खिलाड़ी’, माइकल होल्डिंग ने बेन स्टोक्स को लताड़ा

रैना ने कहा, 'जडेजा एक दिलचस्प और मजेदार व्यक्ति हैं। मैं उनके फॉर्महाउस पर ही उनके साथ क्वॉरंटीन होना चाहूंगा। ताकि मैं वहां हॉर्स राइडिंग सीख सकूं। वहीं ब्रावो हमेशा आपको खुश रखेंगे। गाने बनाएंगे और सुनाएंगे। इसके साथ-साथ वह डांस करके भी आपका फुल मनोरंजन करेंगे। वह पॉजिटिव नेचर के व्यक्ति हैं।'

आपको बता दें कि यह तीनों ही खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेलते हुए नजर आते हैं। ड्वेन ब्रावो मैदान पर और उसके बाहर अपनी मस्ती के लिये जाने जाते हैं। 2016 में ब्रावो अपना एक गाना चैम्पियन लोगों के लिये रिलीज कर चुके हैं।

देखें वीडियो:

Story first published: Saturday, May 30, 2020, 15:09 [IST]
Other articles published on May 30, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+