कोलकाता| भारत और दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की श्रृंखला का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच गुरुवार को ईडन गार्डन में खेला जायेगा,जहां की पिच बैटिंग के अनुरूप है इसलिए इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों से काफी उम्मीद कर रहे हैं कैब के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली।
हालांकि साउथ अफ्रीका से भारत सीरीज हार गया है, बावजूद इसके गांगुली को पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया जोरदार वापसी करेगी। पिच के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा कि यह एक अच्छा विकेट होगा, बल्लेबाजी के अनुकूल..।
आपको बता दें कि भारत चूंकि श्रृंखला गंवा चुका है, इसलिए गुरुवार के मैच के लिए ईडन में कम दर्शकों के पहुंचने की आशंका है। सीएबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम 40 से 45 हजार दर्शकों की उम्मीद कर रहे हैं।