Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शिखर धवन ने शेयर की रैना के साथ 16 साल पुरानी फोटो, CSK ने किया ट्रोल

Shikhar Dhawan shares 2004 U19 World Cup photo with Suresh Raina | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन में जा चुके हैं। देश-दुनिया में खेल से जुड़ी सारी गतिविधियों पर ताला लगा हुआ है। खिलाड़ी अपने घरों में बंद है। ऐसे में यह दिग्गज हस्तियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं और पुरानी फोटोज और वीडियोज को पोस्ट करके पुरानी यादों को ताजा कर रही हैं। खिलाड़ियों की इस फेहरिस्त में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी शामिल हैं जो आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी फनी वीडियोज और फोटोज के जरिये अपने फैन्स का मनोरंजन करते नजर आते हैं।

हाल ही में शिखर धवन ने सुरेश रैना के साथ अपनी 16 साल एक तस्वीर फोटो पोस्ट की है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। इस तस्वीर को देखकर फैन्स काफी कन्फ्यूज हो सकते हैं क्योंकि तस्वीर में दोनों खिलाड़ियों को पहचान पाना मुश्किल लग रहा है।

और पढ़ें: 2011 में कोहली से हुई थी तीखी बहस, 9 साल बाद इस खिलाड़ी ने बताई लड़ाई की असली वजह

इस तस्वीर में जहां सुरेश रैना काफी युवा और बच्चे नजर आ रहे हैं तो वहीं शिखर धवन के सिर पर बाल हैं और वो भी काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में भारतीय टीम के 'गब्बर' और सुरेश रैना साथ में जिम करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुरेश रैना भारी भरकम डंबल भांजते दिख रहे हैं, जबकि शिखर धवन उनके सामने खड़े हैं।

इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने कैप्शन में लिखा,'सुरेश पहलवान को सपॉर्ट करते हुए शिखर पहलवान।' धवन की इस पोस्ट पर सुरेश रैना ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वो भी क्या सुहाने दिन थे।

और पढ़ें: कोरोना के बाद T20 के साथ भारतीय क्रिकेट का आगाज करना चाहते हैं मुख्य चयनकर्ता

गौरतलब है कि शिखर धवन की ओर से शेयर की गई यह तस्वीर 16 साल पहले की है। जब 2004 में यह दोनों खिलाड़ी अंडर-19 विश्व कप में खेलने के लिये पहुंचे थे।

वहीं शिखर धवन की फोटो पर आईपीएल में सुरेश रैना की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रोल करने की कोशिश की। सीएसके की टीम ने शिखर धवन की इस फोटो को इंस्टाग्राम पर रिपोस्ट करते हुए लिखा क्या शानदार बालों वाली फोटो हैं।

और पढ़ें: अनिल कुंबले ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बताया टेस्ट मैच की दूसरी पारी, कहा- ढिलाई नहीं बरत सकते

आपको बता दें कि सीएसके ने यह मजाक शिखर धवन को लेकर किया है जो मैदान पर ज्यादातर बिना बालों वाले लुक में ही नजर आते हैं।

देखें तस्वीर:

Story first published: Sunday, May 10, 2020, 15:51 [IST]
Other articles published on May 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+