IND vs NZ: जाने वेलिंगटन में कैसा रहने वाला है मौसम और पिच का मिजाज, ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच वेलिंगटन के स्कॉय स्टेडियम में शुक्रवार को खेला जायेगा। पहले 3 मैचों में लगातार जीत हासिल कर भारतीय टीम ने पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है। वहीं लगातार हार का सामना कर रही न्यूजीलैंड की टीम ने चौथे मैच में कुछ बदलाव कर अन्य खिलाड़ियों को मौका देने का फैसला किया है।
और पढ़ेंं: IND vs NZ: जानें कौन है यह 6 फीट 8 इंच लंबा खिलाड़ी, वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ मचायेगा धमाल
भारतीय टीम सीरीज में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए क्लीन स्वीप की ओर रुख करेगी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपना आत्म-विश्वास वापस हासिल करने के लिये एक जीत की तलाश में है। ऐसे में यह देखने वाली बात होगी की वेलिंगटन का मैदान किस के पक्ष में रहता है। मैच से पहले आइये एक नजर डालते हैं वेलिंगटन के मैदान पर होने वाले चौथे मैच के दौरान पिच के मिजाज, मौसम और दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग इलेवन पर।
और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर इन 3 इत्तेफाक के चलते जीत रही 'विराट सेना', जानकर रह जायेंगे दंग

वेलिंगटन में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
हैमिल्टन में खेले गये तीसरे मैच के दौरान बारिश की संभावना के बावजूद सिर्फ बादल छाये रहे थे और फैन्स को राहत देते हुए बादल बरसे नहीं । हालांकि वेलिंगटन में होने वाले मैच में खुशखबरी यह है कि यहां पर मैच के दौरान मौसम साफ रहने वाला है।
एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को खेले जाने वाले इस मैच के दौरान बारिश होने की संभावना जीरो फीसदी है। हालांकि शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे लेकिन 8 बजे से शुरु होने वाले इस मैच में 7 बजे तक आसमान साफ हो जायेगा।

एक बार फिर होगी रनों की बरसात, वेलिंगटन से जुड़ी है कड़वी याद
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज में हुए अब तक के मैचों में बैटिंग फ्रैंडली पिच देखी गई है। कुछ ऐसा ही नजारा सीरीज के चौथे मैच में भी देखने को मिलेगा, हालांकि वेलिंगटन की पिच पर गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है।
आखिरी बार जब भारत और न्यूजीलैंड की टीमें भिड़ी थी तो कीवी टीम ने 219 रनों का विशाल स्कोर बनाया था और जवाब में भारतीय टीम 139 रनों पर सिमट गई थी। मैदान पर औसतन पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का स्कोर 161 रन है।

ऐसी हो सकती है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI
भारतः रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी।
न्यूजीलैंडः केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर, कोलिन मुनरो, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), हामिश बेनेटे, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, स्कॉट कुगेलजिन।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
