For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर इन 3 इत्तेफाक के चलते जीत रही 'विराट सेना', जानकर रह जायेंगे दंग

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज में विराट सेना ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने टी20 सीरीज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और कीवी टीम को उसकी सरजमीं पर पटखनी देने में कामयाब रही है। भले ही इस जीत में भारतीय टीम ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन तीनों ही मैच में कुछ ऐसे इत्तेफाक देखने को मिले जिन्हें जानकर आप दंग रह जायेंगे।

और पढ़ें: IND vs NZ: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने बनाया सुपर ओवर का बड़ा रिकॉर्ड, बनी पहली टीम

इन इत्तेफाक की बदौलत जहां भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा हीरो बन गये हैं वहीं टिम साउथी न्यूजीलैंड के लिये विलेन बन गये हैं। भारतीय टीम ने पहले मैच में 6 विकेट, दूसरे मैच में विकेट और तीसरा मैच सुपर ओवर में जीता।

आइये एक नजर सीरीज में हुए इन इत्तेफाक भरे आंकड़ों पर डालें:

और पढ़ें: IND vs NZ: भारत से हार के बाद सुपर ओवर से परेशान हुई कीवी टीम, खेल मंत्री करना चाहते हैं बैन

छक्के के साथ भारत ने जीते तीनों मैच

छक्के के साथ भारत ने जीते तीनों मैच

न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में खेले गये मैचों में छक्के के साथ मैच को खत्म किया है। पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई थी तो दूसरे मैच में शिवम दुबे ने छक्का जड़कर मैच खत्म किया था। वहीं हैमिल्टन में खेले गये तीसरे टी20 मैच में भारत को सुपर ओवर में जीत के लिये आखिरी गेंद पर 4 रन की दरकार थी लेकिन सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने छक्का लगाया और मैच को अपने नाम किया।

न्यूजीलैंड के लिये विलेन बने टिम साउदी

न्यूजीलैंड के लिये विलेन बने टिम साउदी

जहां भारतीय टीम ने तीनों मैच में छक्के के साथ जीत हासिल की वहीं न्यूजीलैंड के लिये तीनों ही मैच में छक्का खाने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड टिम साउदी के नाम हुआ। जी हां, तीनों ही मैचों में भारतीय टीम ने जिस गेंदबाज के खिलाफ छक्का मारकर जीत हासिल कि वह कोई और नहीं बल्कि टिम साउदी रहे। पहले मैच में श्रेयस अय्यर ने 19वें ओवर में टिम साउथी को छक्का जड़ा तो दूसरे मैच में शिवम दुबे ने 18वें ओवर में छक्का लगाया। वहीं तीसरे मैच में टिम साउदी के पास सुपर ओवर की जिम्मेदारी थी। सुपर ओवर की पहली 4 गेंद में सिर्फ 8 रन देने के बाद साउदी रोहित शर्मा का शिकार बने और उन्होंने अगली 2 गेंद पर छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई।

जडेजा के नाम हुआ विकेट लेने का खास इत्तेफाक

जडेजा के नाम हुआ विकेट लेने का खास इत्तेफाक

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रविद्र जडेजा के साथ भी एक खास तरह का इत्तेफाक देखने को मिला। जडेजा ने भारतीय टीम को जरूरत के समय विकेट निकालने का काम किया है लेकिन इत्तेफाक की बात है कि जडेजा ने तीनों मैचों में यह काम अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर किया है।

रविंद्र जडेजा ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले टी-20 मैच में 12 वें ओवर में गेंदबाजी की और दूसरी गेंद पर कॉलिन डि ग्रैंडहोम को आउट किया। जबकि ईडन पार्क में खेले गये दूसरे टी20 मैच में 10वां ओवर लेकर आये और अपनी ही गेंद पर कॉलिन डि ग्रैंडहोम को चलता किया।

तीसरे मैच में जडेजा को गेंदबाजी के लिये छठे ही ओवर में बुला लिया गया और यहां भी उन्होंने दूसरी गेंद पर कॉलिन मुनरो को स्टंप कर पवेलियन भेज दिया।

बचे हुए मैचों में कीवी टीम दिखाना चाहेगी दम

बचे हुए मैचों में कीवी टीम दिखाना चाहेगी दम

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टी20 सीरीज के अब 2 मैच बाकी हैं जिसका पहला मैच 31 जनवरी को वेलिंग्टन और दूसरा टी-20 मैच 2 फरवरी को माउंट मॉन्गनुई में खेला जाएगा। वहीं टी-20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

न्यूजीलैंड दौरे पर बचे हुए मैचों में कीवी टीम सम्मान बचाने के लिये वापसी करने का प्रयास करेगी और भारत को हराने के इरादे से उतरेगी वहीं विराट सेना सीरीज में 5-0 करने के प्रयास से उतरेगी।

Story first published: Friday, January 31, 2020, 10:58 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+