VIDEO: विराट के नाम पर हुआ स्टैंड, इमोशनल अनुष्का शर्मा ने किया पति को KISS
नई दिल्ली: देश की राजधानी में स्थित फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अब बदल दिया गया है। इस स्टेडियम को अब अरुण जेटली स्टेडियम से जाना जाएगा। पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली को यह सम्मान देने के लिए क्रिकेट से जुड़ी कई हस्तियां गुरूवार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एकत्र हुईं। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा आयाजित इस कार्यक्रम में कप्तान विराट कोहली समेत कोच रवि शास्त्री भी माैजूद थे। विराट कोहली के लिए यह दिन काफी खास था। इस स्टेडियम के एक स्टैंड का नाम कोहली के नाम पर रखा गया है। इसका उद्घाटन खुद कोहली ने किया।

टीम इंडिया के साथ नजर आईं अनुष्का-
इस मौके पर पूरी टीम इंडिया और इंडियन क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री भी मौजूद थे। टीम को इस प्रोग्राम के बाद टी20 सीरीज के लिए धर्मशाला निकलना था। इस मौके पर विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। विराट कोहली इस दौरान वाइट शर्ट के ऊपर जैकेट पहने नजर आए तो उनके साथ अनुष्का नीले सूट में थीं। अनुष्का इस दौरान काफी खूबसूरत नजर आईं। वह विराट के साथ काफी बातचीत भी करती दिखीं। इस जोड़ी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का भावुक होकर विराट कोहली का हाथ चूमती हुई नजर आ रही हैं।
अनुष्का ने किया विराट को KISS
हुआ यह कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पविलियन स्टैंड का नया नामकरण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और पीयूष गोयल भी मौजूद थे। इसके लिए जब विराट का नाम स्टेज पर बुलाया गया तो विराट भी इस मौके पर इमोश्नल हो गए और उन्होंने अरुण जेटली के साथ-साथ अपने पिता को भी याद किया। कोहली ने कहा, मैं जेटली जी को एक व्यक्ति के तौर पर जानता हूं जो मेरे पिता के निधन के वक्त मेरे घर आए थे। उन्होंने मुझे प्रेरित भी किया था।' इसके बाद वापस लौटने के बाद अनुष्का भी भावुक दिखाई दी और उन्होंने अपने पति का हाथ चूम लिया। अनुष्का और विराट का यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, वायरल हो गया।
पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने पर शुबमन गिल ने कही ये बात

कोहली ने अदा किया धन्यवाद-
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कार्यक्रम के बाद पूर्व वित्त मंत्री दिवंगत नेता अरुण जेटली के परिजनों से भी मुलाकात की। इस इवेंट में विराट कोहली के बारे में कई सवाल पूछे गए, जिनका जवाब शिखर धवन और हार्दिक पांड्या जैसे क्रिकेटरों ने काफी मजेदार अंदाज में दिया। कोहली ने दिल्ली क्रिकेट को धन्यवाद देते हुए एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि यह सम्मान उनके जीवन और क्रिकेट के खेल में उनकी यात्रा की याद दिलाएगा लेकिन ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि यह अगली देश के अगली पीढ़ी के क्रिकेटर्स के लिए प्रेरणा का काम करेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
