For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

County Championship: काइल एबॉट की गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों ने टेके घुटने, झटके 9 विकेट

नई दिल्ली। इंग्लैंड में इन दिनों खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में एक दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज काफी चर्चा में है। चर्चा में आने का कारण है इस गेंदबाज का अद्भुत प्रदर्शन। अंर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज काइल एबॉट ने अपनी गेंदबाजी के शानदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम को चित कर दिया। काउंटी चैंपियनशिप डिविजन वन के तहत खेले जा रहे एक फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच में हैंपशायर के लिए खेलते हुए काइल एबॉट ने समरसेट के खिलाफ एक पारी में 9 विकेट झटकने का कारनामा किया। साउथैम्पटन के मैदान पर काइल एबॉट ने 18.4 ओवर गेंदबाजी कर महज 40 रन दिए और 9 बल्लेबाजों को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया।

वहीं खराब फॉर्म से गुजर रहे भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय एक बार फिर खाता खोलने में नाकाम रहे और काइल एबॉट का पहला शिकार बनें। काइल एबॉट ने इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज स्टीवन डेविस (10)और टॉम एबेल (20)को बोल्ड कर 3 विकेट झटक लिए। इस पारी के दौरान काइल एबॉट जो इकलौती विकेट लेने में नाकामयाब रहे वह थी टॉम बैथम की, उन्हें एडवर्डस ने वापस पवेलियन भेजा. अगर यह विकेट भी काइल एबॉट को मिल जाती तो उनके नाम पारी में 10 विकेट झटकने का रिकॉर्ड हो जाता।

और पढ़ें: BCCI अधिकारी अजीत सिंह ने गिनाए सट्टेबाजी के फायदे, बताया क्यों है जरूरी

काइल एबॉट का शिकार होने वाले अन्य बल्लेबाजों की लिस्ट में जेम्स हिलड्रेथ (2), जॉर्ज बार्टलेट (9), लेविस ग्रेगोरी (0), क्रेग ओवरटन (4), डोमिनिक बेस (37) और जोश डेवी (10) का नाम भी शामिल है। काइल एबॉट की घातक गेंदबाजी की बदौलत समरसेट 48.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 142 रन बना सकी। वहीं, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हैंपशायर ने अपनी दूसरी पारी में फिलहाल 8 विकेट पर 176 रन बना लिए हैं।

पहली पारी के आधार पर हैंपशायर के पास 230 रनों की बढ़त हो चुकी है। गौरतलब है कि हैंपशायर ने अपनी पहली पारी में लियाम डॉसन (103) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 58.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 196 रन बनाए थे।

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: जानें कौन सी टीम से खेेलेगा U-19 एशिया कप के जीत का हीरो अर्थव अंकोलेकर

आपको बता दें कि साउथैम्पटन की पिच (जहां मैच खेला जा रहा है) तेज गेंदबाजों के अनुकूल है। बल्लेबाजों को टिककर खेलने में काफी परेशानी हो रही है।

Story first published: Wednesday, September 18, 2019, 16:56 [IST]
Other articles published on Sep 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+