For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Bob Willis Trophy 2020: मैच के दौरान खिलाड़ी मिला कोरोना पॉजिटिव, रद्द करना पड़ा काउंटी क्रिकेट

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी करोना वायरस के बीच खेल जगत को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं भारी सुरक्षा के बीच एक बार फिर से इंग्लैंड में क्रिकेट की वापसी हुई है, हालांकि इससे महामारी के फैलने के मौके कम नहीं हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट लीग के दौरान भी देखने को मिला। इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट के दौरान खेली जाने वाली इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप में नार्थम्पटनशर के एक खिलाड़ी को मैच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद इस 4 दिवसीय क्रिकेट मैच को रद्द कर दिया गया है।

जैसे ही इस खिलाड़ी के जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण की जानकारी मिली वैसे ही नार्थम्पटनशर और ग्लूस्टरशर के बीच ब्रिस्टल में चल रही बॉब विलिस ट्रॉफी मैच को रविवार को पहले दिन ही समाप्त घोषित कर दिया गया। हालांकि खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की गई है।

और पढ़ें: IND vs AUS: शिखर धवन को अब भी है टेस्ट में वापसी की उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिये जानें क्या बोले

उल्लेखनीय है कि यह खिलाड़ी नार्थम्पटनशर की ब्रिस्टल पहुंची टीम का हिस्सा नहीं था क्योंकि वह अपने कोरोना टेस्ट रिजल्ट का इंतजार कर रहा था और अपने घर में क्वारंटीन पर था। हालांकि अपने टेस्ट रिजल्टस से 48 घंटे पहले नॉर्थम्पटनशर का यह खिलाड़ी कुछ अन्य खिलाड़ियों के भी संपर्क में आया था।

अपनी वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी देते हुए नार्थम्पटनशर ने साफ किया है कि खिलाड़ियों के हित को देखते हुए इसीबी ने ग्लूस्टरशर और नार्थम्पटनशर के बीच बॉब विलिस ट्रॉफी के मैच को समाप्त करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि जब इस बात की जानकारी मिली तब पहले दिन का खेल जारी था और लंच से ठीक पहले खिलाड़ी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई।

और पढ़ें: ENG vs AUS: फिंच के खिलाफ इंग्लैंड ने लिया क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिव्यू, जमकर हुए ट्रोल

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बीच इस समय इंग्लैंड ही ऐसा एक देश है जहां पर क्रिकेट जगत के हर प्रारूप की वापसी हुई है और लगातार क्रिकेट खेला जा रहा है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिये यूएई पहुंचते नजर आयेंगे।

Story first published: Tuesday, September 8, 2020, 3:36 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+