
इंग्लैंड ने 7वें ओवर में की फिंच के LBW की अपील
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने खराब शुरुआत करते हुए पावरप्ले के अंदर अपने 3 विकेट खो दिये थे, हालांकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच दूसरे छोर पर मजबूती से खड़े रहकर टीम का रन रेट बढ़ाने का काम कर रहे थे। इस दौरान इयोन मोर्गन ने 7वां ओवर आदिल राशिद को सौंपा।
इस ओवर में काफी मजेदार घटना हुई और एरॉन फिंच के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने एलबीडब्ल्यू की अपील की, हालांक अंपायर ने अपील को नकार दिया तो इंग्लैंड की टीम ने रिव्यू लिया और फिंच को जीवनदान मिला।

इंग्लैंड ने लिया इतिहास का सबसे खराब रिव्यू
आदिल राशिद के ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस ने एक रन लेकर छोर बदला जिसके बाद फिंच उनका सामना करने पहुंचे। दूसरी गेंद खाली होने के बाद राशिद ने तीसरी गेंद लेग ब्रेक फेंकी जिसे फिंच ने फ्रंट फुट पर जाकर डिफेंस कर दिया। हालांकि विकेटकीपर जोस बटलर और गेंदबाज को लगा कि यह LBW हैं तो उन्होंने आउट की अपील की जिसे अंपायर ने टाल दिया। इसके बाद दोनों ने कप्तान इयोन मोर्गन से डिस्कशन किया और रिव्यू ले लिया। हालांकि रिव्यू लेते वक्त इन खिलाड़ियों ने शायद ही कभी सोचा होगा कि इसके चलते उन्हें शर्मिंदगी उठानी पड़ेगी और यह क्रिकेट इतिहास का सबसे खराब रिप्ले साबित होने वाला है।
जब रिप्ले दिखाया गया तो साफ देखा गया कि गेंद ने बल्ले के बिल्कुल बीचोंबीच हिट किया है और इतना ही नहीं गेंद पैड के आस-पास भी नहीं थी। इसके चलते थर्ड अंंपायर ने फील्ड अंपायर के फैसले को सही ठहराते हुए फिंच को नॉट आउट करार दिया।
|
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई इंग्लिश टीम
गौरतलब है कि रिप्ले में देखने के बाद मैदान पर सभी खिलाड़ी हंसते नजर आये और इंग्लैंड को अपने इस फैसले की वजह से अपना रिव्यू गंवाना पड़ा। वहीं इंग्लैंड के इस रिव्यू के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया।
कुछ यूजर्स ने इसका वीडियो शेयर करते हुए सवाल किया कि क्या आदिल राशिद और इंग्लैंड की टीम नशा करके रिव्यू ले रही थी, या फिर वो LBW के नियम को भूल गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications
