For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस के चलते टला भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड दौरा, जुलाई तक सभी मैच रद्द

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुनिया भर में फैली घातक बीमारी कोरोना वायरस के चलते कई आगामी दौरों को रद्द कर दिया है जिसके बाद अब बोर्ड ने जुलाई तक होने वाले सभी मैचों को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित कर दिया है। इसमें भारतीय महिला टीम का 25 जून से शुरू होने वाला इंग्लैंड का दौरा भी शामिल था। ईसीबी ने इस बारे में बात करते हुए साफ किया कि कोरोनावायरस के चलते देश भर में हर प्रकार का प्रोफेशनल क्रिकेट रद्द कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इस बीच भारतीय महिला टीम को 2 सप्ताह के लिये 4 वनडे और 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलने जाना था जो कि 9 जुलाई को खत्म होने वाली थी।

और पढ़ें: जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने लिया मां से आशीर्वाद, मिला खास तोहफा

इस बारे में बात करते हुए ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, 'हमें थोड़ी उम्मीद है कि हम इन गर्मियों में कुछ क्रिकेट खेल पाएंगे। हम विश्वव्यापी संकट में घिरे हैं और पेशेवर खेल खेलने से कहीं ज्यादा हमारी प्राथमिकता कमजोर और अहम कामगारों, पूरे समाज को बचाने की होगी। इसलिए, आसान शब्दों में कहा जाए तो जब तक खेलना सुरक्षित नहीं होगा, तब तक कोई क्रिकेट नहीं होगा। हम अपने कार्यक्रम में तभी आगे बढ़ेंगे जब सरकारी दिशानिर्देश इसकी अनुमति देंगे।'

गौरतलब है कि भारत को टांटन और ब्रिस्टल में 2 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने थे जबकि वारेस्टर, चेल्म्सफोर्ड, कैंटबरी और होव में चार वनडे मैच खेलने थे।

और पढ़ें: संन्यास नहीं टीम में वापसी की राह तलाश रहे पार्थिव पटेल, मानी सौरव गांगुली की सलाह

ईसीबी ने स्पष्ट किया कि काउंटी चैम्पियनशिप सत्र में नौ दौर के मुकाबले नहीं होंगे लेकिन 'लाल गेंद और सफेद गेंद के क्रिकेट को संशोधित कार्यक्रम' के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, 'हमारी योजना है कि खेलने का सर्वश्रेष्ठ मौका देने के लिए हम अंतरराष्ट्रीय मैचों को जितना संभव हो, सत्र में उतना देर से कराएं।' वहीं 'द हंड्रेड' पर बोर्ड की अतिरिक्त बैठक अगले बुधवार को होगी।

और पढ़ें: 'जब तुम नैपी में थे तो मैंने खेला था पहला टेस्ट मैच', पार्थिव ने किया स्लेजिंग का पुराना किस्सा याद

इंग्लैंड की पुरूष और महिला टीमों का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र जुलाई से शुरू होकर सितंबर के अंत तक कराया जाएगा जिसमें वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ पूरी महिला सीरीज (वाइटैलिटी टी20 और रॉयल लंदन वनडे) दोनों अपने निर्धारित कार्यक्रम से हट जाएंगी।

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 14:59 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+