Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने लिया मां से आशीर्वाद, मिला खास तोहफा

नई दिल्ली। क्रिकेट में भगवान के नाम से मशहूर और भारतीय टीम के महानतम बल्लेबाजों में से एक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज (24 अप्रैल) अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी के जन्मदिन के मौके पर हर बार अक्सर कुछ खास आयोजन होता था लेकिन इस साल कोरोना वायरस से जूझ रहे देशवासियों और उनसे लड़ रहे कर्मचारियों के सम्मान में सचिन तेंदुलकर ने इसे मनाने से इंकार कर दिया है।

हालांकि उन्होंने अपने इस खास दिन की शुरुआत खास ढंग से की। अपने जीवन का 47वां वर्ष पूरा करने पर सचिन तेंदुलकर ने दिन की शुरुआत अपनी मां के आशीर्वाद से की, जिसके बाद उन्हें एक बेहद खास तोहफा भी मिला।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते ICC बदल सकता है क्रिकेट का बड़ा नियम, लीगल हो जायेगी बॉल टैंपिरिंग

सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने अपने जन्मदिन पर मां के आशीर्वाद के साथ दिन की शुरुआत की जिसके बदले में उनकी माता ने तोहफे के रूप में उन्हें गणपति बप्‍पा की खूबसूरत मूर्ति दी।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर ने लिखा,'मां के आशीर्वाद के साथ मेरे दिन की शुरुआत हुई। उन्होंने मुझे गणपति बप्पा की तस्वीर उपहार के रूप में मुझे दी। बिल्कुल अनमोल।'

और पढ़ें: संन्यास नहीं टीम में वापसी की राह तलाश रहे पार्थिव पटेल, मानी सौरव गांगुली की सलाह

गौरतलब है कि खेल जगत में अपनी व्यस्तता के चलते सचिन तेंदुलकर को अपने परिवार के साथ जन्मदिन मना पाने का मौका बहुत कम बार ही मिला है लेकिन इस साल कोरोना वायरस के चलते वह लॉकडाउन में है बावजूद इसके उन्होंने अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

सचिन तेंदुलकर ने इस बारे में बात करते हुए जानकारी दी थी और कहा था कि वह हर तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना चाहते हैं और ऐसे में जब दुनिया एक गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है तो जन्मदिन मनाने का कोई मतलब नहीं बनता।

और पढ़ें: ICC की बैठक में खुला IPL 2020 का रास्ता, अब इस महीने शिफ्ट हो सकता है T20 विश्व कप

देखें पोस्ट:

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 15:01 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+