For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़े बदलाव पर ICC को मिला ईसीबी का समर्थन, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट के प्रारूप में सबसे बड़ा बदलाव करने का मन बना चुकी आईसीसी को अब इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का समर्थन मिल गया है। आईसीसी चाहता है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 में टेस्ट प्रारूप में दिनों की संख्या को घटा दिया जाये और 5 की जगह 4 दिन का पारूप कर दिया जाये। अब उसके इस प्रस्ताव पर ईसीबी ने सावधानी बरतते हुए समर्थन दिया है। ईसीबी ने कहा कि वह 4 दिन के टेस्ट मैच को लेकर तैयार है लेकिन वह इसका पूरी तरह से समर्थन करने में सावधानी बरत रही है।

ईसीबी के प्रवक्ता ने एक दैनिक अखबार से बात करते हुए कहा,' 4 दिवसीय टेस्ट मैच खिलाड़ियों के वर्कलोड और टीमों के बिजी शेड्यूल को लेकर अच्छा समाधान होगा।'

और पढ़ें: विराट कोहली, रोहित शर्मा को पीछे छोड़ बल्लेबाजी में नंबर 1 बना यह आयरिश खिलाड़ी

उन्होंने कहा, 'हम निश्चित तौर पर टेस्ट प्रारूप में दिनों की संख्या को कम करके 4 दिन करने के प्रस्ताव का समर्थन करते हैं लेकिन हम सावधानी भी बरत रहे हैं क्योंकि हम जानते हैं कि यह मुद्दा खिलाड़ियों, प्रशंसकों और,अन्य लोगों की भावना से जुड़ा है जिन्हें टेस्ट क्रिकेट की विरासत को लेकर चिंता है।'

गौरतलब है कि आईसीसी 2023 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से टेस्ट मैच के प्रारुप में बदलाव करते हुए इसे 4 दिन का करने पर विचार कर रही है।

और पढ़ें: नये साल पर जसप्रीत बुमराह ने खुद से किया वादा, 2020 में करेंगे यह काम

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के पास लगातार ऐसी मांगे आ रही हैं जिसमें टूर्नामेंट के लिए जगह बनाने, घरेलू टी-20 लीगों का प्रचार, बीसीसीआई की ओर से द्विपक्षीय कैलेंडर के लिए जगह और टेस्ट सीरीज की लागत को कम करने की बात की जा रही है।

वहीं आईसीसी के इस प्रस्ताव पर बीसीसीआई के नये अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आईसीसी के टेस्ट चैम्पियनशिप-2023 से चार दिन के टेस्ट मैच को कार्यक्रम में शामिल करने के विचार पर अभी कुछ भी कहना मात्र जल्दबाजी होगी।

और पढ़ें: Happy New Year 2020: नये साल पर सचिन तेंदुलकर ने फैन्स को दिया भावुक संदेश, माता-पिता से की खास अपील

गांगुली ने कहा, 'पहले हमें प्रस्ताव देखना होगा, उसे आने दीजिए उसके बाद देखेंगे। इस पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा। इस पर कुछ भी नहीं कह सकता।'

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 15:43 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+