Happy New Year 2020: नये साल पर सचिन तेंदुलकर ने फैन्स को दिया भावुक संदेश, माता-पिता से की खास अपील
नई दिल्ली। भारतीय टीम के महानतम बल्लेबाजों में से एक और फैन्स के बीच क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने नये साल पर अपने फैन्स और युवा खिलाड़ियों को बधाई संदेश दिया। सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर का इस्तेमाल करते हुए कहा कि आने वाला दशक बच्चों के सपनों और उनके भविष्य से भरपूर होना चाहिये। बच्चों के पास वो आजादी हो उन्हें उनके सपनों के करीब ले जाये।
सचिन तेंदुलकर ने कहा, ' आने वाला साल और 2020 से शुरू होने वाला यह दशक बच्चों को समर्पित हो। अपने बच्चों के साथ समय बिताएं, उन्हें प्यार देने के साथ उन्हें गलती करने की छूट दें ताकि हम उनके बड़े सपनों के लिये उन्हें तैयार करने में मदद कर सकें।'
और पढ़ें: 2020 का स्पोर्ट्स कैलेंडर: IPL 2020, T20 WC, टोक्यो ओलंपिक सहित ये होंगे पूरे खेल
उन्होंने कहा, 'उनकी सेहत, पोषण और शिक्षा में सही तरह से निवेश कर हम उन्हें उनके सपने सच करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।'
सचिन तेंदुलकर ने इस मौके पर एक दिव्यांग बच्चे का वायरल वीडियो भी शेयर किया और कहा कि साल 2020 की शुरुआत मादा राम नाम के इस बच्चे के जज्बे के साथ करते हैं, इस बच्चे के खेल के प्रति जुनून ने मेरे दिल को पिघला दिया, आशा है हम सब इससे प्रेरणा लेकर साल 2020 को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।
सचिन तेंदुलकर ने खेल की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, 'खेल न सिर्फ हमारे बच्चों को एक्टिव और स्वस्थ रखता है बल्कि वह इससे टीमवर्क भी सीखते हैं। हर बच्चे को जीवन के हर कदम पर समान मौके मिलने चाहिए और उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।'
और पढ़ें: साल 2019 के वो 7 यादगार पल जिनसे बदल जायेगा क्रिकेट का भविष्य
आपको बता दें कि यह वही वायरल वीडियो है जिसमें एक दिव्यांग बच्चा अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा है और एक गेंद पर शॉट खेलने के बाद पैरों से पूरी तरह असमर्थ होने के बावजूद वह तेजी से रन दौड़ता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
