लॉर्ड्स मे ड्रीम डेब्यू करने वाला खिलाड़ी हुआ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंड, 8 साल पुराना ट्वीट बना मुसीबत

ENG vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter
England Cricket Board suspends Ollie Robinson from International Cricket| Oneindia Sports

नई दिल्ली। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्डस के मैदान पर खेला गया जो कि रविवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस मैच में न्यूजीलैंड के लिये डेवॉन कॉन्वे ने डेब्यू किया तो वहीं पर इंग्लैंड के लिये तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन और जेम्स ब्रेसी ने भी टेस्ट करियर का आगाज किया। डेब्यू मैच में खाता न खोल पाने वाले जेम्स ब्रेसी के लिये भले ही यह मैच कुछ खास न रहा हो लेकिन तेज गेंदबाज ऑली रॉबिन्सन और डेवॉन कॉन्वे के लिये यह ड्रीम डेब्यू रहा। जहां कॉन्वे ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में दोहरा शतक लगाया और दूसरी पारी में 23 रन जोड़कर अपने नाम टेस्ट क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड कर लिये तो वहीं पर तेज गेंदबाज रॉबिन्सन ने भी शानदार प्रदर्शन कर टीम को हार से बचाने का काम किया।

ऑली रॉबिन्सन ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल कर डेब्यू मैच में 7 विकेट हासिल किये तो वहीं पर बल्लेबाजी में भी 42 रनों का अहम योगदान दिया। पहली पारी के दौरान इंग्लैंड की पूरी टीम महज 275 रनों पर ऑल आउट हो गई थी, जिसमें सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स ने 132, कप्तान जो रूट ने 42 और रॉबिन्सन ने भी 42 रनोंं का योगदान दिया। इनके अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका।

और पढ़ें: WTC फाइनल के प्रारूप से खुश नहीं हैं युवराज सिंह, खोला इंग्लैंड में सफलता का राज

भले ही इंग्लैंड के लिये रॉबिन्सन ने ड्रीम डेब्यू करने का काम किया लेकिन 8 साल पहले उनकी ओर से किये गये कुछ विवादित ट्वीट के चलते अब उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सस्पेंशन झेलना पड़ रहा है। ईसीबी ने इस खिलाड़ी की ओर से साल 2012 और 13 में किये विवादित ट्वीट को लेकर यह कदम उठाया है और अनुसाशनात्मक जांच के परिणाम आ जाने तक उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

ईसीबी के इस फैसले के बाद ऑली रॉबिन्सन ने इंग्लैंड के खेमे को छोड़ दिया है और अपनी घरेलू टीम ससेक्स से जुड़ रहे हैं। गौरतलब है कि रॉबिन्सन ने 8 साल पहले मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नस्लीय और अश्लील टिप्पणी की थी। डेब्यू करने के बाद सोशल मीडिया पर उनके यह ट्वीट्स एक बार फिर वायरल होने लगे, जिसको लेकर इस खिलाड़ी ने माफी तो मांगी लेकिन बोर्ड ने इसकी जांच का फैसला किया है। ईसीबी के इस फैसले के बाद रॉबिन्सन न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 जून से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे।

और पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका दौरे को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सा प्लेयर करेगा बेस्ट प्रदर्शन

आपको बता दें कि रॉबिन्सन ने ट्वीट को लेकर माफी मांगते हुए कहा था कि अपने 8 साल पुराने ट्वीट्स जिसमें उन्होंने अश्लील और नस्लीय कमेंट किये थे उसको लेकर वो शर्मिंदा हैं और माफी मांगते हैं। रॉबिन्सन ने आगे कहा था कि उन्होंने यह ट्वीट किशोरावस्था में तब किये थे जब वह जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रहे थे। इस दौरान उनकी काउंटी टीम यॉर्कशर ने बाहर कर दिया था।

Story first published: Monday, June 7, 2021, 14:33 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+