For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: श्रीलंका दौरे को लेकर पूर्व चयनकर्ता ने की भविष्यवाणी, बताया कौन सा प्लेयर करेगा बेस्ट प्रदर्शन

नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम जहां टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के बाद लगभग 6 हफ्तों तक आराम करेगी तो वहीं पर इस वक्त के दौरान बीसीसीआई की ओर से श्रीलंका दौरे का आयोजन किया गया है जिसमें भारत की बी टीम तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला खेलने पहुंचेगी। ऐसा माना जा रहा है कि श्रीलंका के खिलाफ इस दौरे पर भारतीय चयनकर्ता T20 विश्वकप को देखते हुए कई युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने श्रीलंका दौरे को लेकर एलान किया था की भारतीय टीम के साथ कुछ सीनियर खिलाड़ी होंगे लेकिन ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस दौरे पर सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

और पढ़ें: WTC फाइनल के लिये विजडन ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, इस खतरनाक गेंदबाज को किया बाहर

वहीं पर सीमित ओवर प्रारूप में एक लंबे समय बाद कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी एक साथ मैदान पर नजर आ सकती है। भारत की बी टीम को लेकर जितना फैन्स उत्साहित है उतना ही पूर्व क्रिकेटर और चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद भी हैं।

प्रसाद का मानना है कि जुलाई में होने वाले इस दौरे को लेकर सभी की निगाहें सूर्यकुमार यादव पर टिकी होंगी। इतना ही नहीं इस दौरे पर ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का भी बड़ा मौका होगा। टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने सूर्यकुमार यादव के खेल के प्रति जुनून की जमकर तारीफ की।

और पढ़ें: अश्विन को ऑल टाइम ग्रेट बताने पर भड़के संजय मांजरेकर, दिया बेतुका बयान

उन्होंने कहा, 'श्रीलंका दौरे पर सूर्यकुमार यादव वह खिलाड़ी होंगे जिस पर सभी की निगाहें होंगी। इस सीरीज में ईशान और संजू के पास भी खुद को साबित करने का मौका होगा। मैं इस दौरे पर आईपीएल 2021 में लाजवाब रहे आवेश खान को भी देखना पसंद करूंगा, जिनका नाम ना होना टीम के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण होगा।'

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई सीमित ओवर के प्रारूप सीरीज में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर खाता खोला था। इतना ही नहीं अपने अगले मैच में उन्होंने 57 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। वहीं पर ईशान किशन ने भी डेब्यू मैच में अर्धशतक लगाया था। आपको बता दें कि आवेश खान इस समय भारत के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं जहां पर वह स्टैंडबाई खिलाड़ी के ग्रुप में शामिल हुए हैं।

Story first published: Monday, June 7, 2021, 1:30 [IST]
Other articles published on Jun 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+