For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लगा था कि मैदान पर ही हो जायेगी मौत, डर के साये में साल भर जिया इंग्लैंड का यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर जैक लीच ने पिछले साल न्यूजीलैंड दौरे के दौरान अपने जीवन से जुड़े उन कड़वे अनुभव का खुलासा किया है जिसके तहत उन्हें लगा था कि मैदान पर ही उनकी मौत हो जायेगी। एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिलने वाली निश्चित हार को इंग्लैंड के लिये जीत में बदलने वाले इस खिलाड़ी ने बताया कि कैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर ही उनकी हालत बिगड़ गई थी।

और पढ़ें: टीम इंडिया को खलती है धोनी की कमी, कुलदीप ने बताया- फिर भी क्यों नहीं मिल पा रही जगह

उल्लेखनीय है कि यह जैक लीच ही थे जिन्होंने एशेज सीरीज के तीसरे मैच में बेन स्टोक्स के साथ 10वें के लिये साझेदारी की और हार की कगार पर खड़ी इंग्लैंड की टीम को जीत दिला सीरीज में वापसी कराई थी। इस मैच में जैक लीच ने भले ही 1 रन बनाया था लेकिन लगातार विकेट खो रही इंग्लैंड के लिये वह बेन स्टोक्स के साथ दूसरे छोर पर टिके रहे और कंगारु टीम को अपने विकेट के लिये तरसा दिया।

और पढ़ें: SA vs AUS: क्रिकेट इतिहास में पहली बार एक ही टीम के 2 खिलाड़ियों को मिला 'मैन ऑफ द मैच'

न्यूजीलैंड दौरे पर लीच की तबियत हुई थी खराब

न्यूजीलैंड दौरे पर लीच की तबियत हुई थी खराब

एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड की टीम ने 2 टेस्ट मैचों के लिये न्यूजीलैंड का दौरा किया था जहां पर मैच के दौरान ही जैक लीच की तबियत खराब हो गई थी। जैक लीच को मैदान से सीधा अस्पताल लेकर जाना पड़ा था। जैक लीच अब पूरी तरह से ठीक हो गये हैं और श्रीलंका दौरे के लिये टीम का हिस्सा भी बने हैं। टीम के लिये वापसी करने के बाद जैक लीच ने बताया कि उस समय उन्हें लगा था कि अब वह कभी नहीं जाग पाएंगे।

जैक लीच ने कहा,' मुझे उस वक्त के बारे में ज्यादा याद नहीं और न ही यह पता था कि यह कितना गंभीर हो सकता है। पर मुझे वो अहसास अच्छे से याद है। मुझे यह याद है कि मैं बहुत-बहुत बीमार महसूस कर रहा था।'

इस बीमारी की वजह से अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती

इस बीमारी की वजह से अस्पताल में होना पड़ा था भर्ती

विकीपीडिया के अनुसार जैक लीच को मैदान पर सेप्सिस की समस्या हो गई थी जो कि खून में बनने वाले केमिकल्स की वजह से एक प्रकार का इंफेक्शन होता है। यह इंफेक्शन लीच के पूरे शरीर में फैल गया था। इस इंफेक्शन की वजह से शरीर के कई अंग ने काम करना बंद कर देते हैं और नतीजन आदमी की मौत हो जाती है। लीच ने बताया कि वह इस डर से सोते नहीं थे कि कहीं नींद लगने के बाद दोबारा कभी उनकी आंखे ही न खुलें।

उन्होंने कहा,' उस वक्त मेरा ब्लड प्रेशर नॉर्मल नहीं था, मेरे दिल की धड़कन 190 की रफ्तार से चल रही थी और शरीर का तापमान करीब 40 डिग्री था। इसी कारण मैंने एंबुलेंस बुलाई जहां से मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया।

समय से पहुंचे अस्पताल, वक्त रहते हुई रिकवरी

समय से पहुंचे अस्पताल, वक्त रहते हुई रिकवरी

जैक लीच ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टर्स ने कहा कि मैं खुशकिस्मत था जो वक्त रहते हॉस्पिटल पहुंचा वरना हालत और बिगड़ सकती थी।

उन्होंने कहा,' अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने मेरे हाथों में ड्रिप लगाई दी जिसके जरिये एंटीबॉयो‌टिक्स चढ़ाये गये। मुझे जल्दी ही अच्छा महसूस होने लगा लेकिन मैं फिर भी कई रातों तक सो नहीं पाया। मैं बीमारी से रिकवर ही हो रहा था कि मैं न्यूजीलैंड से वापस आ गया। यहां आकर मैंने अपना इलाज जारी रखा और इस स्थिति से बाहर निकलने में काफी लंबा समय लग गया।'

श्रीलंका के खिलाफ टीम का हिस्सा बनें हैं जैक लीच

श्रीलंका के खिलाफ टीम का हिस्सा बनें हैं जैक लीच

गौरतलब है कि जैक लीच इस वक्त पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिये टीम का हिस्सा बने हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में इंग्लैंड की टीम इस वक्त भारत और ऑस्ट्रेलिया के बाद तीसरे नंबर पर काबिज है।

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की टेस्ट टीम: जो रूट (कप्तान), डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जैक क्राउली, सैम कुरैन, जो डेनली, बेन फोक्स, कीटन जेनिंग्स (विकेटकीपर), जैक लीच, मैथ्यू पार्किन्सन, ओली पोप, डोमिनिक सिब्ले, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, शाकिब महमूद।

Story first published: Saturday, March 7, 2020, 6:25 [IST]
Other articles published on Mar 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+