For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं जेसन रॉय, कहा- वापसी के लिये लगा दूंगा पूरी ताकत

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच जहां दुनिया के कई देश लॉकडाउन में हैं वहीं इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर टेस्ट प्रारूप की वापसी को लेकर अपने दिल की बात कही। बीबीसी से बात करते हुए जेसन रॉय ने कहा कि वह टेस्ट टीम में फिर वापसी करने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे।

जेसन रॉय ने कहा,'मैंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के लिए बहुत मेहनत की है और इससे दूर होने के बाद मेरा दिल टूट गया था। मैं टीम में वापस जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।'

और पढ़ें: धोनी की वजह से ही रोहित शर्मा को मिली सफलता, विराट-रोहित को देना होगा युवाओं को समर्थन

उल्लेखनीय है कि जेसन रॉय सीमित ओवरों के क्रिकेट में इंग्लैंड के मुख्य बल्लेबाज हैं, लेकिन टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए वह लगातार संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में असफल होने के बाद वह काफी निराश हो गये थे।

रॉय ने कहा,'सीमित ओवरों के क्रिकेट में रन बनाने के बाद टेस्ट में फिर ऐसा नहीं कर पाना मेरे लिए निराशाजनक था, क्योंकि वास्तव मुझे में ऐसा लग रहा था कि मैं रन बना सकता हूं। मुझे अब भी ऐसा लगता है कि मैं ऐसा कर सकता हूं। लेकिन अपनी जगह पाने के लिए मुझे संघर्ष करने की जरूरत है।'

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का खुलासा, उमर अकमल ने धमकाया तो छोड़नी पड़ी टीम

आपको बता दें कि जेसन रॉय ने 87 वनडे मैचों में 42.39 के औसत से रन बनाने वाले रॉय ने पिछले साल विश्व कप में 443 रन बनाए थे। उन्हें आयरलैंड और एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में जगह दिया गया था, लेकिन वह पांच टेस्ट मैचों में केवल 18.7 की औसत से ही रन बना पाए थे।

Story first published: Monday, May 4, 2020, 14:48 [IST]
Other articles published on May 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+