For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज का खुलासा, उमर अकमल ने धमकाया तो छोड़नी पड़ी टीम

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में पीसीबी ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर 3 साल का बैन लगाया है। उसके इस फैसले के चलते पीसीबी को कई दिग्गज खिलाड़ियों की आलोचना का सामना भी करना पड़ा। दरअसल इन खिलाड़ियों का मानना है कि पीसीबी को उमर अकमल जैसे खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहिये न कि उन्हें फिक्सिंग जैसे घटिया काम करने के बाद वापसी का रास्ता नहीं खुला छोड़ना चाहिये।

और पढ़ें: IPL में टीम बदलने को लेकर आंद्रे रसेल ने दिया जवाब, कहा- संन्यास लेने तक KKR के साथ ही खेलूंगा

अब उमर अकमल को लेकर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जुल्करनैन हैदर ने बड़ा खुलासा किया है। जुल्करनैन हैदर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2010 की वनडे सीरीज के दौरान अचानक लापता होने का खुलासा करते हुए दावा किया है कि इसके पीछे उमर अकमल का हाथ था।

और पढ़ें: अगर हुआ IPL 2020 का आयोजन तो टल सकता है इंग्लैंड का भारत दौरा, जानें क्यों

उमर अकमल की धमकियों के चलते सीरीज छोड़ कर जाना पड़ा

उमर अकमल की धमकियों के चलते सीरीज छोड़ कर जाना पड़ा

उल्लेखनीय है कि साल 2010 में जब पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी तो उस वक्त पाकिस्तान टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जुल्करनैन हैदर ने अचानक ही दौरा छोड़ दिया था। जिसके कारणों का पता किसी को भी नहीं चला था। नवंबर 2010 में हुई इस घटना के चलते उनका करियर पूरी तरह से समाप्त हो गया था।

इस बारे में बात करते हुए जुल्करनैन ने दावा किया है कि यह उमर अकमल थे जिन्होंने उस दौरे पर लगातार धमकियां दी जिसके चलते उन्हें अचानक दौरे से वापस जाना पड़ा था।

अकमल ने बताया आखिर कैसे अकमल ने किया टीम छोड़ने पर मजबूर

अकमल ने बताया आखिर कैसे अकमल ने किया टीम छोड़ने पर मजबूर

हैदर ने उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि जब वो मैच गंवाने के लिये तैयार नहीं हो रहे थे तो उमर अकमल ने उन्हें धमकाया और दुबई में टीम होटल छोड़कर रहस्यमय परिस्थितियों में लंदन जाने पर मजबूर कर दिया। हैदर ने दावा किया कि उस दौरान उमर अकमल और कुछ अन्य लोगों की ओर से लगातार धमकी मिल रही थी कि अगर वो तीसरे वनडे में खराब प्रदर्शन नहीं करेंगे तो जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

एक इंटरव्यू में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैंने उससे कहा कि वह अपना काम करता रहे और ड्रिंक्स ले जाने की भूमिका निभाता रहे लेकिन बाद में उसने (उमर) और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने मुझे सीधे तौर पर धमकी देनी शुरू कर दी। उन्होंने मुझे इतना परेशान कर दिया कि मैं मनोवैज्ञानिक दबाव में आ गया। मैं डरने लगा था और ऐसे में किसी को बताए बिना लंदन चला गया।'

टीम मैनेजमेंट की दी थी जानकारी, फिर भी नहीं उठाया कदम

टीम मैनेजमेंट की दी थी जानकारी, फिर भी नहीं उठाया कदम

गौरतलब है कि जुल्करनैन हैदर ने अपने करियर के दौरान केवल एक टेस्ट मैच खेला जिसमें 88 रन बनाए। उन्होंने दावा किया कि उमर अकमल की ओर से उन्हें खराब प्रदर्शन करने की दी जाने वाली धमकी की जानकारी उन्होंने टीम प्रबंधन को दी थी।

उन्होंने कहा, ‘लेकिन धमकी और दबाव को सहना मेरे लिए मुश्किल था और इसलिए मैं वहां से चुपचाप निकल गया। मुझे कुछ अज्ञात व्यक्तियों से भी खराब प्रदर्शन करने के लिए धमकी मिल रही थी।'

उमर अकमल पर लगना चाहिये उम्र भर का बैन

उमर अकमल पर लगना चाहिये उम्र भर का बैन

उमर अकमल पर स्पॉट फिक्सिंग के चलते लगे 3 साल के बैन को कम बताते हुए जुल्करनैन ने कहा कि उस पर आजीवन बैन लगाकर संपत्ति को जब्त कर लेना चाहिये।

उन्होंने कहा, ‘वह संदेहास्पद गतिविधियों में शामिल रहा है और उस पर आजीवन प्रतिबंध लगना चाहिए। यहां तक कि उसकी संपत्ति भी जब्त कर देनी चाहिए।'

Story first published: Monday, May 4, 2020, 14:23 [IST]
Other articles published on May 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+