For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कभी युवराज सिंह ने छुड़ाये थे छक्के, अब इंग्लैंड के कप्तान का दावा- ले सकता है 600 विकेट

नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक की पारी में 8 विकेट हासिल कर चुके हैं। उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल अथर्टन से रहा नहीं गया और तारीफ करते हुए कहा कि इस 'चैंपियन खिलाड़ी' के पास 600 टेस्ट विकेट लेने की क्षमता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले मैच में नहीं खेलने के बावजूद बाकी 2 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और 500 विकेट लेने से महज एक कदम दूर रह गये हैं।

उल्लेखनीय है कि स्टुअर्ट ब्रॉड को अपने करियर के दौरान वह दिन भी देखना पड़ा था जब युवराज सिंह ने उनके एक ओवर में 6 गेंद में 6 छक्के लगाये थे और उनके करियर को लगभग तबाह कर दिया था। हालांकि ब्रॉड ने अपने प्रदर्शन से एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इतने शानदार गेंदबाज क्यों हैं।

और पढ़ें: ENG vs IRE: वनडे सीरीज में नो बॉल को लेकर बदला नियम, ऐसा करने पर काटे जायेंगे अंक

अथर्टन ने 'स्काइ स्पोर्ट्स' पर अपने कॉलम में लिखा, 'चैंपियन खिलाड़ी की पहचान इस बात से नहीं होती कि वह टीम से कैसे बाहर हुआ बल्कि इस बात से होती है कि उसने वापसी कैसे की जैसा कि हम इस सीरीज में ब्रॉड के साथ देख रहे हैं। जब आप टीम से बाहर होते हैं तो आपको अपने बारे में थोड़ा और पता चलता है। कुछ खिलाड़ी ऐसे में सोचते हैं कि उनका करियर पूरा हो गया लेकिन ब्रॉड ने अपने दमखम से दिखा दिया कि, वह 500 विकेट से संतुष्ट नहीं होने वाले। वह 600 विकेट लेना चाहते हैं।'

गौरतलब है कि इंग्लैंड के इस शानदार गेंदबाज ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग 11 में खुद को शामिल नहीं करने पर नाराजगी जताई थी और 6 विकेट चटकाकर सीरीज में टीम की वापसी करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने तीसरे टेस्ट में अब तक 8 विकेट हासिल कर लिये हैं।

और पढ़ें: इरफान पठान ने ऋषभ पंत को लेकर कही बड़ी बात, कहा- लात पड़नी जरूरी थी

अथर्टन ने कहा, 'साउथैम्पटन में खेले गए पहले टेस्ट से बाहर होने के बाद उन्होंने काफी कुछ कहा लेकिन उसने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया। जब आप इस मैच में उसकी गेंदबाजी करने के तरीके को देखेंगे तो लगेगा कि हर गेंद पर विकेट मिलने वाला है।

Story first published: Wednesday, July 29, 2020, 15:43 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+