For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इरफान पठान ने ऋषभ पंत को लेकर कही बड़ी बात, कहा- लात पड़नी जरूरी थी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। पिछले एक साल में उन्हें इसी के मद्देनजर चयनकर्ताओं ने टीम में कई मौके दिये लेकिन बेहद टैलेंटेड होने के बावजूद पंत उसे भुना पाने में नाकाम रहे। ऋषभ पंत के लिये हालात इस कदर खराब हो गये हैं कि पिछले कुछ समय में उनके लिये टीम में जगह तक नहीं बन पा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई सीमित ओवर्स की सीरीज में ऋषभ पंत के टीम में होने के बावजूद उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह शामिल नहीं किया गया और पूरी सीरीज के दौरान बेंच पर बिठाया गया।

और पढ़ें: गौतम गंभीर ने खोला वीरेंदर सहवाग का राज, बताया- क्यों नहीं खेलते थे मैच की पहली गेंद

मौजूदा समय में ऋद्धिमान साहा टेेस्ट प्रारूप में विकेटकीपिंग करते नजर आते हैं तो वहीं वनडे और टी20 प्रारूप में केएल राहुल इस अतिरिक्त जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। इस बीच खुद को साबित करने की राह पर चल रहे ऋषभ पंत के लिये भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ा बयान दिया है।

और पढ़ें: UAE में IPL 2020 का आयोजन हुआ पक्का, BCCI ने भेजा ऑफिशियल लेटर

पंत को टीम से हटाकर किया अच्छा काम

पंत को टीम से हटाकर किया अच्छा काम

इरफान पठान ने स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में ऋषभ पंत पर बात करते हुए कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उन्हें काफी समर्थन दिया लेकिन कभी-कभी आपको झटका लगना जरूरी होता है।

उन्होंने कहा, 'अगर आप ऋषभ पंत की बात करें तो वो एक युवा खिलाड़ी हैं। उनके ऊपर बहुत ज्यादा ध्यान था। अब उनके ऊपर से लोगों का ध्यान हट रहा है जो कि पंत के लिए अच्छा है और दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी ये सही है।'

पंत को लात पड़नी थी जरूरी

पंत को लात पड़नी थी जरूरी

उल्लेखनीय है कि ऋषभ पंत ने साल 2017 की शुरुआत में ही टीम में जगह बना ली थी लेकिन साल 2018 से वो टीम का नियमित हिस्सा बने। इस दौरान पंत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक लगाने का कारनामा किया लेकिन सीमित ओवर्स प्रारूप में खुद को साबित नहीं कर सके।

इस बारे में बात करते हुए इरफान पठान ने कहा,'कभी-कभी आपको बहुत ज्यादा समर्थन मिलता है। विराट कोहली ने पंत के साथ ऐसा ही किया लेकिन जब आपको पीठ पर लात पड़ती है तब आपके टैलेंट का पता चलता है।'

आईपीएल के जरिये पंत कर सकते हैं वापसी की कोशिश

आईपीएल के जरिये पंत कर सकते हैं वापसी की कोशिश

गौरतलब है कि ऋषभ पंत को अहम मौकों पर गलत शॉट खेलकर अपना विकेट फेंकने के लिये जाना जाता रहा है। इसको लेकर क्रिकेट एक्सपर्टस ने उन्हें लताड़ा भी है और मीडिया में भी इन्हीं कारणों के चलते उनकी एक नकारात्मक छवि बन गई है। जिसके चलते पंत पर और दबाव बन गया और उनका खेल बिगड़ता चला गया।

आपको बता दें कि यूएई में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन के साथ ऋषभ पंत के पास अपनी खोयी हुई लय को वापस हासिल करने का मौका है। आईपीएल में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हैं और इस सीजन में रनों का अंबार लगा कर टीम में वापसी कर सकते हैं।

Story first published: Wednesday, July 29, 2020, 15:39 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+