वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक खिलाड़ी ने लिया 'संन्यास'
नई दिल्ली। विश्व कप के शुरू होने से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। उनके विस्फोटक खिलाड़ी एलेक्स हेल्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अचानक उनके इस फैसले से हर कोई हैरान है। 30 साल के हेल्स विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम में चुने गए हैं लेकिन बावजूद इसके संन्यास की घोषणा करना सबको सोच में डालने वाला फैसला है।

वापसी की नहीं जानकारी
नॉटिंघमशायर क्लब ने कहा, 'एलेक्स हेल्स ने निजी कारणों से खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया है। वह कब तक क्रिकेट एक्शन में लौटेंगे, इसकी भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं हैं।' हेल्स ने शुक्रवार को नॉटिंघमशायर की तरफ से लंकाशायर के खिलाफ मैच नहीं खेला। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि 30 साल के ओपनर आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र वन-डे और 3 मई से पाकिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज व टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं। यह इंग्लैंड की विश्व कप से पहले आखिरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। इसके बाद 30 मई से 14 जुलाई तक क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप इंग्लैंड में शुरू होगा।

6 शतक लगा चुके हैं
हेल्स 70 वनडे मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 37.79 की औसत से 2419 रन बनाए। इसमें 6 शतक व 14 अर्धशतक भी शामिल हैं। हेल्स विकेटकीपिंग तो करते हैं लेकिन साथ में बाॅलिंग भी करते हैं, हालांकि वनडे में उन्होंने कभी गेंद नहीं थामी। हेल्स का अचानक क्रिकेट से दूर होना इंग्लैंड बोर्ड के लिए बड़ा झटका है। बता दें कि एबी डिविलियर्स ने भी साउथ अफ्रीका टीम से अचानक संन्यास ले लिया था।
IPL 2019 : मांकडिंग का शिकार होने वाले थे विराट, ऐसे बचाया अपना विकेट, देखें VIDEO

विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम इस प्रकार है-
इयोन मॉर्गन, मोइन अली, जॉनी बेयर्स्टो, जोस बटलर, टॉम करन, जोए डेनली, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, अदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
