शोएब अख्तर की भविष्यवाणी- विश्व कप के बाद होगी पाकिस्तान के 7 खिलाड़ियों की छुट्टी
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप 2019 में पूरी तरह से फिसड्डी टीम साबित हो रही है। सरफराज अहमद की कप्तानी में टीम का सेमीफाइनल के लिए जगह बनाना बेहद मुश्किल हो चुका है। पाकिस्तान 5 मैचों में 3 अंकों के साथ नाैवें स्थान पर काबिज है। उनकी एक हार उनका सेमीफाइनल का रास्ता पूरी तरह से बंद कर देगी। टीम की इस खस्ता हालत को देख अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों का गुस्सा देखने को मिल रहा है।

अख्तर ने दिया ये बयान
इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने यू-टयूब चैनल के लिए टीम के खराब प्रदर्शन पर भड़ास निकाली। अख्तर ने कहा है कि 1999 विश्व कप में खेले 10 खिलाड़ी अगले 10 सालों तक खेले थे लेकिन इस विश्व कप के बाद टीम के 7 खिलाड़ियों की छुट्टी होने वाली है। हालांकि किन खिलाड़ियों की छुट्टी होगी, अख्तर ने यह नहीं बताया लेकिन उनका इशारा कहीं न कहीं उन खिलाड़ियों पर है जो लंबे समय से खेल रहे हैं लेकिन टीम के लिए अहम योगदान नहीं दे पा रहे हैं।

सरफराज पर साध चुके हैं निशाना
'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर अख्तर कप्तान सरफराज अहमद प खूब निशाना साध चुके हैं। 16 जून को मैनचेस्टर में पाकिस्तान को भारत से हार मिली। यह उनकी भारत के खिलाफ लगातार 7वीं हार रही। इस हार का जिम्मेदार अख्तर ने सरफराज को ठहराया था। उन्होंने सरफराज को एक बेवकूफ कप्तान बताया। यहां तक कि यह कह डाला था कि वह 10वीं कक्षा के बच्चे की तरह काम करते हैं। सरफराज के साथ-साथ शोएब मलिक भी निशाने पर हैं।
विश्व कप 2019 में पहली बार इस 'अजीबोगरीब' तरीके से आउट हुआ कोई बल्लेबाज, VIDEO वायरल

सिर्फ इंग्लैंड को ही रहा सकी है
पाकिस्तान को अपने पहले मैच में विंडीज के हाथों 7 विकेट से हार की मुंह खानी पड़ी थी। इसके बाद अगले मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रन से हराकर वापसी की। लगने लगा कि पाकिस्तान 11 मैचों में लगाातार हार मिलने के बाद लय जारी रहेगा लेकिन अपने चाैथे मुकाबले में ही भारत से हार गया। तीसरा मैच उनका रद्द रहा जो श्रीलंका के साथ था। लेकिन भारत से मिली हार के बाद वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों ने पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
